फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The parents picked up the dead body from the funeral pyre and kept it in the deep freezer.

Lakhimpur Kheri News: मायके वालों ने शव चिता से उठाकर डीप फ्रीजर में रख दिया

Sun, 16 Jun 2024 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
The parents picked up the dead body from the funeral pyre and kept it in the deep freezer.
मझगईं में मृतका विवाहिता के परिजन से बात करते थाना प्रभारी। संवाद
मझगईं। बेला कलां में विवाहिता का शव घर पहुंचने के बाद ससुराल पक्ष के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी मायके पक्ष के लोग पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। चिता से शव हटाकर घर में डीप फ्रीजर में रख दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही अंतिम संस्कार करने की जिद पर अड़ गए। दोपहर बाद फोन पर आईजी से मिले आश्वासन पर परिजन माने और अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

बेला कलां निवासी पूर्व प्रधान रामस्वरूप के पुत्र शक्ति की पत्नी सोमवती की बृहस्पतिवार की दोपहर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मायके पक्ष के लोगों पर ससुराल पक्ष पर जान से मारने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने पुत्र, ससुर समेत छह लोगों पर हत्या और दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार सुबह ससुराल पक्ष के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे और चिता पर शव रख भी दिया था।
विज्ञापन

तभी पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने चिता से शव हटा दिया और घर में डीप फ्रीजर में रख दिया। पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे लेकिन मायके पक्ष के लोग अंतिम संस्कार न करने पर डटे रहे और गिरफ्तारी की मांग करते रहे। मामले का संज्ञान लेते हुए आईजी तरुण गाबा ने खुद मृतका सोमवती के भतीजे राजपाल से फोन पर बात की और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद मायके पक्ष के लोग अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए। दोपहर बाद अंतिम संस्कार हो सका। उधर मृतका के ससुर रामस्वरूप की अचानक हालत बिगड़ने पर उनको अस्पताल ले जाया गया है। मृतका के पति के न होने पर भाई शत्रोहन ने शव को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed