{"_id":"658f18907e40e10f4a00d0e1","slug":"the-mercury-dropped-three-degrees-friday-was-the-coldest-day-of-the-season-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-11926-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तीन डिग्री गिरा पारा... सीजन का सबसे सर्द दिन रहा शुक्रवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तीन डिग्री गिरा पारा... सीजन का सबसे सर्द दिन रहा शुक्रवार
विज्ञापन
मौसम। राजापुर रोड पर छाया कोहरा।
लखीमपुर खीरी। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद तराई के खीरी जिले में भी तापमान लुढ़क गया। शुक्रवार इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। पूरे दिन बदली छाई रही, जबकि दोपहर तक कोहरा ही नहीं छटा। हाल यह हुआ कि लोगों को दिन में भी अलाव का सहारा लेना पड़ा। धूप न होने से लोग घरों में ही दुबके रहे। सड़कों पर भी ठंड का असर देखने को मिला।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बृहस्पतिवार को यह 23 डिग्री था, जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस बना रहा। बीते बृहस्पतिवार को अचानक गिरे तापमान के बाद लोगों को ठंड का एहसास हुआ। वहीं, शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे तक कोहरा पड़ता रहा। ग्रामीण इलाकों में 11 बजे तक कोहरा नहीं छटा। दिन के 12 बजे तक कोहरा बरसता रहा।
ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े से खुद को ढके रहे। बता दें कि कुछ दिनों से लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है। आने वाली 31 दिसंबर तक मौसम इसी तरह से बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि 31 तक बरसात होने और आने वाले दिनों में शीतलहर चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
गर्म कपड़ों की बढ़ी बिक्री
शहर की मुख्य बाजार से लेकर ग्रामीण अंचलों में गर्म कपड़ों का कारोबार करने वाले व्यापारियों के चेहरों पर खुशी की लहर देखी जा रही है। मौजूदा समय की ठंड को देखते हुए लोग गर्म कपड़ों की खरीददारी करने में जुटे हुए हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि माह जनवरी में व्यापार उम्मीद से काफी अच्छा होने वाला है।
बार्डर इलाके में न रैन बसेरा, न जले अलाव
तिकुनियां। बार्डर इलाकों में इस समय सर्दी बढ़ गई है। राहगीरों को ठंड से बचाव के लिए स्थानीय प्रशासन ने किसी तरह की कोई इंतजाम नहीं किए हैं। हाल यह है कि रेलवे स्टेशन, टायर चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, प्राइवेट बस स्टैंड, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य प्रमुख चौराहों पर कहीं पर भी अलाव नहीं जलाए गए हैं। निघासन तहसीलदार भीमचंद्र ने बताया कि सभी लेखपालों को शीघ्र ही अलाव जलाने के आदेश दे दिए गए हैं। शुक्रवार से ही अलाव जलने शुरू हो जाएंगे। रैन बसेरा भी प्रधानों से बनाने को कहा है।