{"_id":"69d15afd8e4389578b028a44","slug":"the-march-of-inquilabi-naujavan-sabha-was-stopped-at-dudhwa-intersection-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-172037-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: इंकलाबी नौजवान सभा का मार्च दुधवा तिराहे पर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: इंकलाबी नौजवान सभा का मार्च दुधवा तिराहे पर रोका
Sun, 05 Apr 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
पलिया में समता मार्च में शामिल लोग। संवाद
पलियाकलां। यूजीसी रेगुलेशन लागू करने की मांग को लेकर शनिवार को इंकलाबी नौजवान सभा के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंडी गेट से मार्च निकाला। आरोप है कि पुलिस ने जुलूस को दुधवा चौराहे पर ही रोक दिया, जबकि यह तहसील तक जाना था। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर ही सभा कर दी।
संगठन के राज्य सचिव सुनील मौर्य ने कहा कि विश्वविद्यालयों में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव रोकने के लिए बना यूजीसी रेगुलेशन सरकार की कमजोर पैरवी के चलते कोर्ट में अटका है।
भाकपा माले की केंद्रीय कमेटी सदस्य कृष्णा अधिकारी और जिला संयोजक रवि प्रताप ने सरकार पर निशाना साधते हुए संवैधानिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाया। किसान महासभा के जिला उपाध्यक्ष कमलेश राय और ऐपवा की जिला अध्यक्ष आरती राय ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विनोद भारती के संचालन में हुई सभा में चंद्रशेखर भारती, विजय भारती, जसवंत चौहान, मनीष भारती सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष व नौजवान शामिल रहे। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार को प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।