फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The leopard attacked the herd and took away the goat

Lakhimpur Kheri News: झुंड पर हमला कर बकरे को उठा ले गया तेंदुआ

Wed, 17 Sep 2025 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 17 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The leopard attacked the herd and took away the goat
मझगईं रेंज में तेंदुआ निकलने पर काॅम्बिंग करते वनकर्मी। स्रोत : वन विभाग
मझगईं। क्षेत्र के लोखंदरपुर गांव में बकरियों के झुंड पर हमला कर मंगलवार दोपहर तेंदुआ एक बकरे को उठा ले गया, लेकिन चरवाहों ने शोर मचाते हुए बकरे को छुड़ा लिया। उसका इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन


लोखंदरपुर निवासी सुरेश, राजेश गांव के पूरब रास्ते पर बकरियां चरा रहे थे। बताते हैं कि तभी गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया और एक बकरे को उठा ले गया। इस पर सुरेश और राजेश ने शोर मचाते हुए तेंदुए का पीछा कर बकरे को किसी तरह से छुड़ा लिया। इससे पूर्व बुद्धापुरवा गांव से गंगाबेहड़ जाने वाले रास्ते पर भी सुबह छह बजे धान के पास खेत में तेंदुआ दिखा था।
विज्ञापन

गांव के अम्बरीश कुमार व दुर्वेश कुमार ने खेतों की ओर जाते हुए तेंदुए को देखा था। यहां कांशीराम के खेत में लगे शीशम के पेड़ पर भी एक तेंदुआ बंदर पर झपट्टा मारते हुए दिखा। बीते करीब एक हफ्ते से रोजाना कोई न कोई ग्रामीण तेंदुआ दिख रहा है, जिससे दहशत फैली हुई है। लुधौरी रेंजर गजेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक विभाग को किसी ने सूचना नहीं दी है। वन विभाग की टीम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed