फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The issue of water logging in the board meeting of the municipality

Lakhimpur Kheri News: पालिका की बोर्ड बैठक में छाया जलभराव का मुद्दा

Sun, 25 Jun 2023 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 25 Jun 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
The issue of water logging in the board meeting of the municipality
मोहम्मदी। नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक में नगर विकास को लेकर कई प्रस्ताव रखे गए। बैठक में जलभराव का मुद्दा छाया रहा। अधिकांश सदस्यों ने नगर में जलभराव दूर करने और सफाई का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

नगरपालिका अध्यक्ष संदीप महरोत्रा ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह रहे। बैठक में विधायक निधि और पंद्रहवां वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग निधि, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से संबंधित तैयार 1.86 करोड़ रुपये की कार्य योजना को मंजूरी दी गई। इसके अलावा मार्ग प्रकाश, सड़क, नाला निर्माण और शासन को भेजी जाने वाली डीपीआर को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

विभिन्न सदस्यों के प्राप्त प्रस्तावों के क्रम में कार्यक्रम के सभी पटलों पर इंटरकॉम सभागार में माइक, एसी की स्वीकृति प्रदान की गई। वार्ड सदस्य सुशीला वर्मा ने प्रस्ताव रखा कि समय-समय पर होने वाले छोटे कार्य के लिये 50 लाख रुपये तक की व्यय का अधिकार नगर पालिका को दिया जाए। सभासद रामजी गुप्ता, अनुपम गुप्ता ने जन्म मृत्यु पंजीकरण पर गृहकर बकाया जमा करने की बाध्यता को समाप्त किए जाने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पहली बैठक में सभी लोग संकल्प लें कि नगर को प्लास्टिक से मुक्त करेंगे। नगरपालिका चेयरमैन संदीप महरोत्रा ने कहा कि नगर में सबसे बड़ी जलभराव और जल निकासी की समस्या है। सफाई के लिए सभी वार्डों का भ्रमण कर अभियान चलाया जाएगा। वार्ड नंबर एक के सभासद अरुण कुमार को छोड़कर बाकी सभी सभासद मौजूद रहे। संचालन ओएसडी एसके रस्तोगी ने किया। ईओ गुंजन गुप्ता बैठक में मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed