{"_id":"69b4507f53ee6bd1820c8b74","slug":"the-investigation-in-the-steno-case-has-been-changed-and-now-co-dhaurahra-will-investigate-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-170315-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: स्टेनो प्रकरण में जांच बदली, अब सीओ धौरहरा करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: स्टेनो प्रकरण में जांच बदली, अब सीओ धौरहरा करेंगे जांच
Fri, 13 Mar 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एसपी कार्यालय में तैनात स्टेनो गौरव शर्मा से जुड़े विवादित प्रकरण में पुलिस प्रशासन ने जांच अधिकारी बदल दिया है। पहले यह जांच सीओ गोला रमेश कुमार तिवारी को सौंपी गई थी, लेकिन आरोपी की मूल पद पर गोला वापसी के बाद जांच प्रभावित होने की आशंका के चलते अब यह जिम्मेदारी सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह को दे दी गई है।
मामले में सहारनपुर निवासी निदा मलिक ने आरोप लगाया कि गौरव शर्मा ने करीब नौ वर्ष पहले उनसे शादी की थी, लेकिन पहली शादी और दो बच्चों की जानकारी उनसे छिपाई। पीड़िता के अनुसार बाद में दोनों के बीच विवाद हुआ तो उसने एसपी डॉ. ख्याति गर्ग को रजिस्ट्री भेजकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सूत्रों के अनुसार रजिस्ट्री कुछ समय तक अधिकारियों तक नहीं पहुंच पाई थी। मामला एसपी के संज्ञान में आने के बाद पहले गोला सीओ को जांच दी गई, लेकिन आरोपी की गोला में वापसी के बाद निष्पक्ष जांच पर सवाल उठने लगे। इसके बाद जांच बदलकर सीओ धौरहरा को सौंप दी गई। फिलहाल सूत्रों के अनुसार आरोपी स्टेनो को अवकाश पर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
वर्जन
गोला में मूल पद पर गौरव शर्मा की वापसी के बाद जांच प्रभावित न हो, इसे देखते हुए जांच सीओ धौरहरा को सौंपी गई है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. ख्याति गर्ग, एसपी