फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The inspection of DM-CDO

डीएम-सीडीओ ने किए निरीक्षण, अफरातफरी

Mon, 16 Mar 2015 11:47 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 16 Mar 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
डीएम एक सप्ताह में दूसरी बार सदर तहसील का औचक निरीक्षण किया। फिर,
विज्ञापन
अधिकारी और कर्मचारी नदारद मिले। उधर, सीडीओ नितीश कुमार ने सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे विकास भवन स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अनुपस्थित मिले अधिकारियों कर्मचारियों को एक-एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिए।
सोमवार की सुबह करीब सवा दस बजे डीएम तहसील पहुंच गईं, जहां एसडीएम, तहसीलदार से लेकर विभिन्न पटलों के कर्मचारी नदारद मिले। निरीक्षण की भनक लगने के बाद एसडीएम सदर राकेश पटेल समेत अन्य अधिकारी तहसील पहुंचे। डीएम ने अभिलेखागार का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों का रख-रखाव सुरक्षित ढंग से करने के निर्देश दिए। देर से आने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को डीएम ने समय पर दफ्तर आने की हिदायत दी है।
------------

विकास भवन अनुपस्थित मिले अफसर कर्मचारी, वेतन काटा
सीडीओ के निरीक्षण में सहायक निदेशक मत्स्य अनिल कुमार गुप्ता अनुपस्थित मिले। उपस्थिति पंजिका भी वह अपने साथ ले गए थे। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्यामकुमारी और जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह अनुपस्थित पाए गए। अपर जिला विकास अधिकारी कार्यालय (समाज कल्याण) में सहायक लेखाकार एसएनए काजमी अनुपस्थित मिले। इसी तरह पशु चिकित्साधिकारी दफ्तर में चाराबीज सहायक रामऔतार, चतुर्थ श्रेणी कर्मी सरोज, आरईडी विभाग के सहायक सांईदीन, समीर शरण सिंह, गंगास्वरूप मिश्र, पिछड़ा वर्ग कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर प्रदीप रस्तोगी, लघु सिंचाई में दिनेश पाल, ओमबेटी, अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में महेश चंद्र वर्मा, विकलांग कल्याण विभाग में सहायक रामलखन मिश्रा, सोशल आडिट कोआर्डिनेटर दिनेश चंद्र वर्मा और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) निहारिका सिंह अनुपस्थित मिली। सीडीओ ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को एक-एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed