फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   " The heat will kill you '

‘ये गर्मी तो मार डालेगी’

Wed, 18 May 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 18 May 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
" The heat will kill you '
भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
गर्म हवा के थपेड़ों से झुलस रहा जिला, लोगों का बुरा हाल
मौसम के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। कड़ी धूप और भीषण गर्मी के कारण जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है। साफ आसमान में चमकता सूरज आग बरसा रहा है। हालत यह है कि दोपहर के समय लोगों को घर से निकलने के नाम पर ही पसीना आ रहा है। इन दिनों लोगों को न घर में राहत मिल रही है न बाहर। अगर कहीं सुकून मिल रहा है तो वह पेड़ों की छांव में। लोग घरों और दफ्तरों से निकलकर पेड़ों की छांव तलाश रहे हैं। यही वजह है कि लोग कह रहे हैं कि ये गर्मी तो मार डालेगी।
बुधवार को अधिकतम तापमान 41.00 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.00 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गर्मी के कारण लोग दिनभर बेहाल रहे। दिन भर हवाएं चलने की वजह से बुधवार को मंगलवार के अधिकतम तापमान की अपेक्षा कुछ कमी आई लेकिन दोपहर में यही हवाएं लोगों को झुलसाने लगीं। लोगों की प्यास बुझने का नाम नहीं ले रही थी। किसी ने गन्ने का जूस तो किसी ने मैंगो शेक, कोल्ड ड्रिंक या लस्सी पीकर अपना गला तर किया। 
विज्ञापन

भीषण गर्मी फील्ड वर्क करने वाले लोगों पर काफी भारी पड़ रही है। ऐसे में भवन निर्माण में लगे मजदूरों, बोझा ढोने वाले पल्लेदारों और रिक्शा चालकों को अपना काम करने में खासी दिक्कत उठानी पड़ रही हैं। वे पूरी क्षमता से अपना काम नहीं कर पा रहे हैं। गर्मी के कारण बीमारियां बढ़ रहीं हैं सो अलग। लोग पेट की बीमारियों, डायरिया, मलेरिया आदि बीमारियों से जूझ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed