{"_id":"67f95c7abf906960940f3b42","slug":"the-government-wants-to-know-how-much-you-earn-and-where-you-spend-it-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-143338-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सरकार जानना चाहती है, आप कितना कमाते हैं, कहां खर्च करते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सरकार जानना चाहती है, आप कितना कमाते हैं, कहां खर्च करते हैं
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में रहने वाले शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की आय और व्यय का आंकलन किया जाएगा। लोग शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन आदि पर कितना खर्च करते हैं, इसका आंकड़ा तैयार किया जाएगा।
यह काम राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण के तहत किया जाएगा। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अरविंद वर्मा ने बताया कि गोला, सिंगाही सहित आठ नगरीय क्षेत्र और 28 गांवों को चिह्नित कर भारत सरकार ने सूची भेजी है। पहले चरण में इन निर्धारित क्षेत्रों में सर्वे का काम किया जाएगा।
देखा जाएगा कि लोगों की मासिक आय कितनी है, कितना खर्च किन-किन मदों पर करते हैं। घरेलू उपभोग व स्वास्थ्य पर कितना खर्च करते हैं।
सभी आंकड़े पोर्टल पर टैबलेट के माध्यम से दर्ज किए जाएंगे। सर्वे सहायक सांख्यिकीय अधिकारी करेंगे और अपर सांख्यिकीय अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। डीएसटीओ और डीडी सत्यापन करेंगे। सत्यापन के लिए विभाग से पांच टैबलेट जिले को मिले हैं। डीएसटीओ ने बताया कि ठेला खोमचा लगाने वाले, उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों का सर्वेक्षण भी किया जाएगा। पहले पायलेट सर्वे के दौरान गोरखपुर, कानपुर, बनारस व मेरठ में सर्वे किया गया। इसके बाद सरकार ने सभी जिलों में सर्वे कराने का निर्देश दिया है।