{"_id":"604e17508ebc3ed8321abee9","slug":"the-girl-was-raped-by-dragging-her-in-the-sugarcane-field-the-accused-arrested-lakhimpur-news-bly440518875","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को गन्ने के खेत में खींचकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को गन्ने के खेत में खींचकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
13 साल की नाबालिग के साथ मध्यप्रदेश में बलात्कार
- फोटो : सोशल मीडिया
दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन
स्कूल से घर आते समय दिया वारदात को अंजाम
लखीमपुर खीरी। स्कूल से घर लौट रही छात्रा को शनिवार को गांव का ही एक युवक रास्ते से खींच ले गया और और गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। छात्रा को ढूंढते पहुंचे परिवार वालों ने मौके से युवक को दबोच लिया और उसकी पिटाई कर सदर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।
कोतवाली सदर के एक गांव निवासी पिता ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री कक्षा नौ की छात्रा है। शनिवार की सुबह वह घर से स्कूल गई थी। जब वह अपराह्न दो बजे तक घर नहीं लौटी तो परिवार के लोग परेशान हो उठे और उसकी तलाश में निकले। तलाशी के दौरान गांव के ही हिटलर के खेत में पुत्री मिल गई।
विज्ञापन
परिवार वालों को देखकर मौके से गांव का श्यामू गौतम भागने लगा, जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पुत्री ने अपनी मां को बताया कि वह जब स्कूल जा रही थी तो रास्ते में श्यामू ने उसे दबोच लिया था। मुंह बंद कर गन्ने के खेत में खींच ले गया। जहां गलत काम किया। कह रहा था कि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
घरवाले आरोपी और पीड़ित किशोरी को लेकर सीधे कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले के विवेचक एसएसआई शिव प्रकाश पांडेय ने बताया कि जिला महिला अस्पताल में पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। रविवार होने के कारण अभी मेडिकल प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। पुलिस ने आरोपी का चालान भेजा है।
मिशन शक्ति के बाद भी महफूज नहीं बेटियां
लखीमपुर खीरी। छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना ने एक बार फिर महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकार और प्रशासन की तमाम सख्ती और मिशन शक्ति जैसे कार्यक्रम चलने के बाद भी महिलाओं, छात्राओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं नहीं रुक रही हैं।
सरकार और प्रशासन महिला अपराधों को लेकर काफी सख्त है। छात्राओं या अन्य महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं न हों इसको लेकर प्रत्येक थाने पर एंटी रोमियो की टीमें गठित हैं। साथ ही दुष्कर्म जैसे मामलों के अपराधियों पर एनएसए की भी पुलिस कार्रवाई कर रही है, लेकिन इसके बाद भी जिले में महिला अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।
सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को स्कूल जाते समय एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। घटना के बाद अभिभावक भी अपनी बेटियोें की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो उठे हैं। उन्हें घर से निकलते ही बेटियों की चिंता सताने लगी है।
कोर्ट में आज कराए जाएंगे पीड़िता के बयान
अवकाश होने के कारण छात्रा के रविवार को कोर्ट में बयान नहीं हो सके। पुलिस सोमवार को छात्रा को कोर्ट में पेश कर बयान कराएगी। पुलिस ने छात्रा के कपड़े भी कब्जे में ले लिए हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
स्कूल से घर आते समय दिया वारदात को अंजाम लखीमपुर खीरी। स्कूल से घर लौट रही छात्रा को शनिवार को गांव का ही एक युवक रास्ते से खींच ले गया और और गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। छात्रा को ढूंढते पहुंचे परिवार वालों ने मौके से युवक को दबोच लिया और उसकी पिटाई कर सदर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।
कोतवाली सदर के एक गांव निवासी पिता ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री कक्षा नौ की छात्रा है। शनिवार की सुबह वह घर से स्कूल गई थी। जब वह अपराह्न दो बजे तक घर नहीं लौटी तो परिवार के लोग परेशान हो उठे और उसकी तलाश में निकले। तलाशी के दौरान गांव के ही हिटलर के खेत में पुत्री मिल गई।
विज्ञापन
परिवार वालों को देखकर मौके से गांव का श्यामू गौतम भागने लगा, जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पुत्री ने अपनी मां को बताया कि वह जब स्कूल जा रही थी तो रास्ते में श्यामू ने उसे दबोच लिया था। मुंह बंद कर गन्ने के खेत में खींच ले गया। जहां गलत काम किया। कह रहा था कि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा।
विज्ञापन
घरवाले आरोपी और पीड़ित किशोरी को लेकर सीधे कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले के विवेचक एसएसआई शिव प्रकाश पांडेय ने बताया कि जिला महिला अस्पताल में पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। रविवार होने के कारण अभी मेडिकल प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। पुलिस ने आरोपी का चालान भेजा है।
मिशन शक्ति के बाद भी महफूज नहीं बेटियां
लखीमपुर खीरी। छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना ने एक बार फिर महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकार और प्रशासन की तमाम सख्ती और मिशन शक्ति जैसे कार्यक्रम चलने के बाद भी महिलाओं, छात्राओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं नहीं रुक रही हैं।सरकार और प्रशासन महिला अपराधों को लेकर काफी सख्त है। छात्राओं या अन्य महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं न हों इसको लेकर प्रत्येक थाने पर एंटी रोमियो की टीमें गठित हैं। साथ ही दुष्कर्म जैसे मामलों के अपराधियों पर एनएसए की भी पुलिस कार्रवाई कर रही है, लेकिन इसके बाद भी जिले में महिला अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।