फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The family members who came to see off the daughter were attacked with sharp weapons

Lakhimpur Kheri News: बेटी को विदा कराने आए परिजनों पर धारदार हथियार से हमला

Wed, 05 Jul 2023 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
The family members who came to see off the daughter were attacked with sharp weapons
घायल ज्योती
सिकंदराबाद। नीमगांव की सिकंदराबाद चौकी के गांव बेलाबोझी में बेटी को विदा कराने आए परिजनाेें पर ससुराल पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलाए। मारपीट में विवाहिता के मायके पक्ष के दो लोग घायल हो गए। ससुरालियों ने सामान व गाड़ी भी तोड़ दी। पुलिस ने आठ आरोपियाें पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



सदर कोतवाली के रामापुर निवासी कंधई ने बताया कि उनकी भतीजी आरती की शादी नीमगांव के बेलाबोझी निवासी नरेंद्र के साथ हुई है। सोमवार को देवर श्रीकृष्ण ने भतीजी आरती से मारपीट की। भतीजी की पिटाई किए जाने की सूचना पाकर वह, लालता और कुछ अन्य लोग सोमवार की रात बेलाबोझी गांव पहुंचे। बातचीत हो रही थी कि इसी समय ससुरालियों ने विवाद शुरू कर दिया। गाली-गलौज के बाद मारपीट होने लगी।
विज्ञापन




कंधई का आरोप है कि भतीजी के ससुरालियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। गाड़ी भी तोड़ दी। मारपीट में लड़की पक्ष के लालता प्रसाद और ज्योति गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर एसओ नीमगांव अजीत कुमार व चौकी पुलिस गांव पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने कंधई की तहरीर पर भतीजी के देवर श्रीकृष्ण समेत रामचंद्र, संजय, प्रदीप, रामदत्त, रामवती व नगरा निवासी संतोषी और दीपू पर मारपीट और तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिन के समय विवाद के बाद भी गंभीर नहीं हुई पुलिस

बेलाबोझी गांव में श्रीकृष्ण ने सोमवार की दोपहर भी घर में विवाद किया था। सूचना पर डायल 112 टीम भी जांच करने पहुंची। पुलिस ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया। नतीजा यह हुआ कि देर रात ससुरालियों ने विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया।

घायल ज्योती

घायल ज्योती

घायल ज्योती

घायल ज्योती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed