{"_id":"698e108d5d70508d180b58c2","slug":"the-elderly-couple-who-died-in-the-accident-were-cremated-on-the-same-pyre-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-168141-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हादसे में जान गंवाने वाले बुजुर्ग दंपती का एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हादसे में जान गंवाने वाले बुजुर्ग दंपती का एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
Thu, 12 Feb 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
धौरहरा। लौखनिया गांव में टिनशेड गिरने से उसके नीचे दबकर जान गंवाने वाले बुजुर्ग दंपती का बुधवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। गांव के श्मशान घाट पर दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।
मंगलवार सुबह छोटन्न यादव और उनकी पत्नी कृष्णा देवी अपनी दो पोतियों के साथ अपने घर में बने टिनशेड के नीचे सो रहे थे।
इसी दौरान बल्ली टूटने से अचानक टिनशेड भरभराकर गिर पड़ा, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और ग्रामीण उन्हें बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी रमियाबेहड़ ले गए, जहां कृष्णा देवी की मौत हो गई। जबकि छोटन्न यादव ने लखनऊ ले जाते समय सीतापुर के पास दम तोड़ दिया था।
दोनों के शव मंगलवार शाम लौखनिया गांव पहुंचे, बुधवार दोपहर बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों के पार्थिव शरीर को एक ही चिता पर लिटाकर अंतिम संस्कार कर दिया। बड़े बेटे कौशल यादव ने माता-पिता को मुखाग्नि दी।