फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The e-rickshaw was vandalized after tying the driver's hands and legs

Lakhimpur Kheri News: चालक के हाथ-पैर बांधकर ई-रिक्शा में की तोड़फोड़

Fri, 27 Jun 2025 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 27 Jun 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
The e-rickshaw was vandalized after tying the driver's hands and legs
पलियाकलां। पलिया के सिंगहिया निवासी एक ई-रिक्शा चालक ने कुछ लोगों पर हाथ-पैर बांधकर ई-रिक्शा में तोड़फोड़ करने और बैटरे लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


मोहल्ला सिंगहिया निवासी अमन कुमार पुत्र रामविलास ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि रोज की तरह वह 26 जून को दुधवा तिराहे पर ई-रिक्शा लेकर खड़ा था। इस दौरान सिंगहिया निवासी दो युवक आए और उससे गुदरिया बाबा छोड़ने की बात कही। वह दोनों को लेकर गुदरिया बाबा मंदिर संपूर्णानगर मार्ग पर जाने लगा। आरोप है कि इस बीच एक अन्य युवक बाइक से आया और जल्दी गुदरिया बाबा पहुंचने की बात कही।
विज्ञापन

जब वह गुदरिया बाबा मंदिर पहुंचा तो उक्त तीनों लोगों ने उसे और आगे चलने को कहा, मना करने पर गाली-गलौज की। वह कुछ आगे गया तो सुनसान रास्ते पर उतारकर तीनों ने उसके हाथ पैर बांध दिए और गन्ने के खेत में ले जाकर लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। वह जान बचाकर वहां से भाग गया। आरोप है कि तीनों ने ई-रिक्शा में तोड़फोड़ करने के बाद उसके बैटरे निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर जब वह किसी तरह से मोहल्ले पहुंचा और लोगों को बताया तो काफी लोग छानबीन करने पहुंच गए। अमन का आरोप है कि उक्त लोगों ने तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। नामजद तहरीर देते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed