{"_id":"686ff695dd1ea28e400a17d2","slug":"the-district-slipped-from-second-to-28th-position-in-cm-dashboard-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-150281-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सीएम डैशबोर्ड में जिला दो से सीधे 28वें पायदान पर फिसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सीएम डैशबोर्ड में जिला दो से सीधे 28वें पायदान पर फिसला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सीएम डैशबोर्ड में एक बार फिर जिले की रैंकिंग खराब हो गई है। मई की अपेक्षा जून की रैंकिंग 26 अंक लुढ़क गई है। मई में जिले की रैंकिंग दूसरे नंबर पर थी, जबकि जून की रैंक 28वें नंबर पर आई है। जिले की रैंकिंग खराब होने के पीछे कारण बिजली आपूर्ति और ओडीओपी टूल किट योजना मानी जा रही है।
मई की रैंकिंग में खीरी जिला ओवरऑल दूसरे नंबर पर आया था, जबकि विकास कार्यों में पांचवें और राजस्व में तीसरे नंबर पर था। जून की रैंकिंग में जिला पिछड़ गया। ओवरऑल 28वें स्थान पर आया है। विकास कार्यों में 50वां और राजस्व की रैंकिंग 25वें स्थान पर पहुंच गई है। अधिकारियों के अनुसार बिजली आपूर्ति ने इस बार सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग पर सबसे ज्यादा प्रतिकूल असर डाला है।
ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में खीरी जिला 72वें स्थान पर है। इसी तरह शहरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में प्रदेश में 73वें स्थान पर है। विकास कार्यों की रैंकिंग गिरने के पीछे बिजली आपूर्ति की बदहाली को बड़ा कारण बताया जा रहा है। इसके साथ ही ओडीओपी टूल किट योजना की प्रगति शून्य रही है।
विज्ञापन
सीएम डैशबोर्ड पर खीरी जिले की रैंकिंग गिर गई। सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि जिन वजहों से जिले की रैंकिंग गिरी है संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर स्थिति को सुधारा जाएगा।