{"_id":"6856f51979a1bd4df0026c48","slug":"the-deadline-has-passed-verification-of-60-beneficiaries-could-not-be-done-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-148730-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: निकली समय सीमा, 60 फीसदी लाभार्थियों का नहीं हो सका सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: निकली समय सीमा, 60 फीसदी लाभार्थियों का नहीं हो सका सत्यापन
Sat, 21 Jun 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को आवास दिए जाने हैं। इसके लिए आवास प्लस एप से सेल्फ सर्वे कराए गए। सभी का सत्यापन 15 जून तक कराने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने अब तक मात्र 40 प्रतिशत ही काम किया। 60 प्रतिशत सत्यापन अभी अधूरा है। सीडीओ ने इस पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
सत्यापन में सबसे फिसड्डी बेहजम ब्लॉक है। यहां अब तक महज 16 प्रतिशत ही सत्यापन हो सका है। कुंभी गोला व नकहा में 19, रमियाबेहड़ में 22, बांकेगंज में 29, मितौली व निघासन में 32 और पलिया में 28 प्रतिशत ही सत्यापन हो सका। परियोजना निदेशक एसएन चौरसिया ने बताया सेल्फ सर्वे के 78632 आवेदकों के सत्यापन में अब तक 40 प्रतिशत यानी 31658 हो सका। खास बात बीडीओ ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। बेहजम ब्लॉक में सत्यापन की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने इस पर नाराजगी जताते हुए दो दिन के अन्दर सत्यापन पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है। सत्यापन न होने पर कार्रवाई हो सकती है।