{"_id":"647cd7c9e5e78f05f5039d74","slug":"the-dead-body-of-a-nine-year-old-boy-was-found-in-the-pond-the-other-day-lakhimpur-news-c-4-1-173041-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दूसरे दिन तालाब में नौ वर्षीय बालक का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दूसरे दिन तालाब में नौ वर्षीय बालक का मिला शव
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव खेतौसा में घर से खेलने गए नौ वर्षीय बालक का शव घर के पीछे तालाब में दूसरे दिन उतराया मिला।
गांव खेतौसा निवासी कमलेश कुमार का नौ वर्षीय पुत्र रितेश कुमार शनिवार की दोपहर को खेलने निकला था। देर शाम तक वह घर वापस नहीं आया। रविवार की सुबह रितेश का शव कमलेश के मकान पीछे तालाब में उतराया मिला। तालाब में शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ अनिल सैनी का कहना है कि बालक तालाब में नहाने या मछली पकड़ने जाया करता था। इससे लग रहा लड़के की मौत डूबकर हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
नहर में डूबने से चरवाहे की मौत
पसगवां। कोतवाली के ग्राम जसमढ़ी में एक व्यक्ति की शारदा नहर में डूबने से मौत हो गई। ग्राम वासी सुरेश ( 55) पुत्र कढ़ेल शारदा नहर के किनारे भैंस चरा रहा था। भैंस नहर के दूसरी तरफ चली गई तो वह उसे हांकने के लिए नहर में कूद पड़ा लेकिन डूब गया। उसे ग्रामीणों ने तलाश करने की कोशिश की लेकिन वह यहां नहीं मिला। शव हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र में बरामद हुआ।