फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The constable could not file the report even on the third day

Lakhimpur Kheri News: तीसरे दिन भी सिपाही की ओर से दर्ज नहीं हो सकी रिपोर्ट

Sat, 24 May 2025 10:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
The constable could not file the report even on the third day
लखीमपुर खीरी। नकहा में हुई पत्थरबाजी के दौरान घायल हुए सिपाही की ओर से अब तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। पुलिस घटना को सामान्य तरह से देख रही है। माना जा रहा है कि इसी वजह से पीड़ित सिपाही का नाम तक बताने के लिए पुलिस बचती नजर आ रही है। वहीं अधिकारी जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि खीरी थाना के गांव लोनियनपुरवा निवासी अवधराम (28) पुत्र विशंभर गांव के बाहर स्थित जिंदबाबा स्थान से कुछ दूरी पर संदिग्ध हालात में मिले थे। अवधराम की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने पीलीभीत-बस्ती हाईवे जाम कर दिया था। जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर ही रही थी कि तभी कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस मामले का एक वीडियो भी शुक्रवार को वायरल हुआ था।
विज्ञापन

पत्थर चलने पर पुलिस ने जाम लगाए ग्रामीणों पर लाठियां भांजते हुए उन्हें हाईवे से हटाया। इस दौरान पुलिस का अमानवीय चेहरा भी सामने दिखाई पड़ा। उधर, पत्थर लगने से थाने का जीप चालक घायल हो गया था। घटना के 48 घंटे से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी अब तक पीड़ित सिपाही की ओर से कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed