{"_id":"64a9a6192cf305007b0932a4","slug":"the-condition-of-council-schools-somewhere-under-a-tree-somewhere-else-studying-sitting-on-sackcloth-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-917-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों का हाल: कहीं पेड़ के नीचे तो कहीं टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों का हाल: कहीं पेड़ के नीचे तो कहीं टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ाई
विज्ञापन
गोला में जवाहर प्राथमिक विद्यालय के भवन का खंडहर।
गोला गोकर्णनाथ। शहर के परिषदीय विद्यालय शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। सात परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 835 नौनिहालों का भविष्य तीन अध्यापकों और छह शिक्षामित्रों के कंधे पर है। शनिवार को शहर के सात परिषदीय विद्यालयों की पड़ताल की गई तो हालात खराब मिले। कहीं पेड़ के नीचे, तो कहीं फर्श पर बिछी टाट-पट्टी पर बैठकर बच्चे पढ़ते मिले।
बेसिक शिक्षा विभाग विद्यालयों में अध्यापकों की संख्या पूरी कराने की बजाय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुचरों को पढ़ाने के लिए अटैच कर रहा है। इन कर्मचारियों से अध्यापक की तरह कार्य लिया जा रहा है। सवाल उठता है कि जब अनुचर क्लास लेंगे तो पढ़ाई का स्तर कैसा होगा, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। जानकारी करने पर इन विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षामित्र कुछ भी कह पाने में लाचार दिखे।
उधार के कमरे में चल रही कक्षा
मोहल्ला तीर्थ स्थित जवाहर प्राथमिक विद्यालय का भवन करीब एक दशक से खंडहर पड़ा है। यहां 40 विद्यार्थी पंजीकृत है। इस विद्यालय की कक्षा उच्चाधिकारियों के आदेश पर पास के ही श्री लोने सिंह संविलियन विद्यालय के एक कमरे में संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ रहे बच्चे
मोहल्ला तीर्थ स्थित लोने सिंह संविलियन विद्यालय का भवन जर्जर होता जा रहा है। अप्रैल-मई में संचालित क्लास के दौरान कमरों की छत का प्लास्टर भरभरा कर नीचे गिर गया था, जबकि अधिकारियों ने जर्जर भवन का रंग रोगन करा कर चकाचक दर्शा दिया है। अनहोनी की आशंका के चलते विद्यालय के दोनों कमरों में ताला डाल दिया गया है। एक कमरा जवाहर प्राथमिक विद्यालय को दे दिया गया है। ऐसे में कमरों की कमी के चलते बच्चों की क्लास परिसर में पेड़ के नीचे चलाई जा रही है।
एक अध्यापक के पास तीन विद्यालयों का चार्ज
अध्यापकों की कमी के चलते संविलियन विद्यालय त्रिलोक गिरी की इंचार्ज प्रधानाचार्य सरोज बाला के पास रामविलास प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र की इंचार्ज प्रधानाचार्य सीमा सक्सेना के पास जवाहर प्रथमिक विद्यालय और संविलियन विद्यालय त्रिलोक गिरी के सहायक अध्यापक रामकमार के पास लोने सिंह संविलियन विद्यालय, कस्तूरबा प्राथमिक विद्यालय पंजाबी कॉलोनी और आदर्श प्राथमिक विद्यालय मुन्नू गंज का इंचार्ज प्रधानाचार्य का चार्ज है।
हाल ही में शिक्षकों के तबादले हुए हैं। इससे तमाम विद्यालयों में शिक्षकों की कमी हो गई है। शासन स्तर से मंजूरी मिलने के बाद जिले में ज्यादा संख्या में तैनात शिक्षकों वाले स्कूलों से शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में पोस्ट किया जाएगा। इससे शिक्षकों की कमी दूर होगी और शिक्षण कार्य भी प्रभावी ढंग से चलता रहेगा।
- प्रवीण कुमार तिवारी, बीएसए