फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The body of an old woman was found mutilated in the Saryu River, with a crocodile nearby

Lakhimpur Kheri News: सरयू नदी में क्षत-विक्षत मिला वृद्धा का शव, पास में था मगरमच्छ

Wed, 29 Jul 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 29 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
The body of an old woman was found mutilated in the Saryu River, with a crocodile nearby
कामिनी देवी। फाइल फोटो
निघासन। सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव लालापुरवा से लापता कामिनी देवी (65) पत्नी स्वर्गीय रामबिहारी का क्षत-विक्षत शव बुधवार को सरयू नदी में जलकुंभी और झाड़ियों के बीच फंसा मिला। शव के पास मगरमच्छ भी मौजूद था।
विज्ञापन

वे शनिवार को घर से नाराज होकर निकल गई थीं। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर परिजनों ने मंगलवार को सिंगाही थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

बुधवार को सरयू नदी के घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे लोगों को दुर्गंध महसूस हुई। आसपास देखने पर नदी में जलकुंभी और झाड़ियों के बीच महिला का शव दिखाई दिया। पास में मगरमच्छ देखकर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निघासन कोतवाल गोपाल नारायण सिंह और वन विभाग के दारोगा पीयूष कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नदी गहरी होने के कारण जेसीबी की सहायता से शव बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कामिनी देवी के रूप में की।
-------------
नदी किनारे मिलीं चप्पलें
मृतका के पुत्र हरिश्चंद्र और आलोक कुमार ने बताया कि कामिनी देवी के लापता होने के बाद से उनकी तलाश की जा रही थी। बुधवार को शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे तो मां के रूप में पहचान की। इसी दौरान नदी किनारे कामिनी देवी के चप्पल भी मिले। परिजनों के अनुसार वह ब्लड प्रेशर की मरीज थीं।

सीओ शिवम कुमार ने बताया कि महिला की गुमशुदगी सिंगाही थाने में दर्ज है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला नदी तक कैसे पहुंची, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed