फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The body of an e-rickshaw driver was found in suspicious circumstances on Sampurnanagar road

Lakhimpur Kheri News: संपूर्णानगर मार्ग पर संदिग्ध हालात में मिला ई-रिक्शा चालक का शव

Fri, 18 Jul 2025 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The body of an e-rickshaw driver was found in suspicious circumstances on Sampurnanagar road
पलिया के किसान मोहल्ला निवासी मृतक अशोक का फाइल फोटो
पलियाकलां। शहर के मोहल्ला किसान निवासी एक ई-रिक्शा चालक बेहोशी की हालत में संपूर्णानगर मार्ग स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के पास मिला। सूचना पर परिजन उसे उठाकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


पलिया के किसान मोहल्ला निवासी काशीराम का पुत्र अशोक कुमार (35) ई-रिक्शा चलाता था। बुधवार देर शाम वह संपूर्णानगर मार्ग से ई-रिक्शा में सवारी लेकर लालपुर ढाका की ओर गया था। बताया जाता है कि राधास्वामी सत्संग भवन के पास पहुंचने पर उसने ई-रिक्शा साइड में रोका। कुछ देर बाद उधर से निकल रहे लोगों की नजर जब उस पर पड़ी तो वह बेहोशी की हालत में था।
विज्ञापन

मामले की किसी तरह से सूचना मिलने के बाद परिजन उसे उठाकर सीएचसी ले गए। यहां देर रात डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी भी सीएचसी पहुंचे और मामले की जानकारी हासिल की। बृहस्पतिवार को शव पोस्टमॉर्टम होकर आने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया दुर्घटना का लग रहा है, लेकिन फिर भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।




ई-रिक्शा पलटने से महिला की मौत, चालक नामजद



धौरहरा। ई-रिक्शा पलटने से घायल हुई महिला की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। महिला के पति ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।



मूसेपुर निवासी अजीत ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि तीन दिन पहले उनकी पत्नी पम्मी देवी (22) ठकुरनपुरवा निवासी श्यामू के ई-रिक्शा से ईसानगर जा रही थीं। तेज रफ्तार के कारण बीर बाबा स्थान के सामने ई-रिक्शा पलट गया। इससे पम्मी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर गई पुलिस ने उनको सीएचसी धौरहरा में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उनको ओयल रेफर कर दिया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू की है। संवाद

पलिया के किसान मोहल्ला निवासी मृतक अशोक का फाइल फोटो

पलिया के किसान मोहल्ला निवासी मृतक अशोक का फाइल फोटो

पलिया के किसान मोहल्ला निवासी मृतक अशोक का फाइल फोटो

पलिया के किसान मोहल्ला निवासी मृतक अशोक का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed