{"_id":"68b0948ba69c4d73990082b0","slug":"the-body-of-a-missing-youth-was-found-his-family-members-suspected-murder-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-154350-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लापता युवक का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लापता युवक का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Thu, 28 Aug 2025 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
पियरा के तालाब में शव मिलने से मौके पर मौज़ूद भीड़ व पुलिस। संवाद
मितौली। पांच दिन से लापता युवक का शव पड़ोस के गांव पियरा के तालाब से मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के हैदरनगर गांव में बीते 23 अगस्त को रामसहाय के 18 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार अपनी खोई भैंस को खोजने घर से निकले थे। देर शाम तक जब अनूप घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के खेतों व तालाबों में उसे खोजा, लेकिन वह नहीं मिला। परिजनों ने मितौली थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
भैंस अगले दिन पियरा के एक घर में बंधी मिली थी। घटना के छठे दिन लापता युवक का शव पास गांव के पियरा के तालाब में उतराता देखा गया। आसपास के तमाम लोग शव देखने के लिए इकट्ठा हो गए। थाना प्रभारी शिवा जी दुबे ने बताया कि अभी तक परिजनों की तरफ कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
मानसिक अस्वस्थ था मृतक युवक
-बृहस्पतिवार को पियरा तालाब में मिला लापता युवक अनूप कुमार मानसिक अस्वस्थ बताया जा रहा था। वह घर पर रहकर भैंस चराने का काम किया करता था। 23 अगस्त को परिजन मितौली सीएचसी पर बहू का प्रसव कराने आए थे। वह घर में अकेला था। घर के बाहर खूंटे से बंधी भैंस खुल जाने के कारण उसे ढूंढने निकला था, तभी से वह लापता हो गया था। परिजन लगातार आसपास के खेतों में छानबीन करते थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था।