{"_id":"6a5a69ef42036551860bc1ee","slug":"the-body-of-a-constable-deployed-to-protect-a-witness-in-the-tikunia-incident-was-found-on-the-tracks-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-180085-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया कांड के गवाह की सुरक्षा में तैनात सिपाही का ट्रैक पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया कांड के गवाह की सुरक्षा में तैनात सिपाही का ट्रैक पर मिला शव
Fri, 17 Jul 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
सिपाही उमाशंकर भारती
लखीमपुर खीरी। साल 2021 में हुए तिकुनिया हिंसा कांड के गवाह मुकारिनपुरवा निवासी अंग्रेज सिंह की सुरक्षा में तैनात सिपाही का शव फिरोजाबाद में स्थित उसके गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला।
बताया जा रहा है कि वह तीन-चार दिन पहले बिना बताए अपने घर ग्राम जलालपुर, जिला फिरोजाबाद चला गया था। प्रारंभिक जांच में ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
साल 2019 बैच के सिपाही उमाशंकर भारती को सात दिसंबर, 2024 को बहुचर्चित तिकुनिया हिंसा कांड के गवाह अंग्रेज सिंह की सुरक्षा में लगाया गया था। बृहस्पतिवार को स्थानीय पुलिस को सिपाही का शव उसके फिरोजाबाद स्थित गांव के पास मिलने की खबर मिली तो इस बाबत गवाह से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
पूछताछ में अंग्रेज सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी की तबीयत ठीक न होने के चलते उन्होंने सिपाही के जाने की खबर पुलिस को नहीं दी। अधिकारियों का कहना है कि सिपाही बिना बताए घर कैसे गया और रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच के साथ घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने सिपाही के घर से उसकी कार्बाइन, कारतूस व मैगजीन बरामद कर ली हैं।
-- -- -सिपाही का शव मिला है। घर से कार्बाइन, कारतूस व मैगजीन बरामद हो गई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। फिरोजाबाद पुलिस से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
-अमित राय, एएसपी पश्चिमी