फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The audience was ecstatic to see Vngmn Ram Leela

राम के वन गमन की लीला देख भाव विभोर हुए दर्शक

Thu, 06 Oct 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 06 Oct 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
The audience was ecstatic to see Vngmn Ram Leela
ramlela - फोटो : amar ujala
शहर की ऐतिहासिक रामलीला के तहत बृहस्पतिवार को राम लक्ष्मण और सीता के वन गमन की लीला का मार्मिक मंचन किया गया। इससे पहले बुधवार शाम राम बारात निकली और रात में राम सीता के विवाह की लीला का मंचन किया गया। रामलीला के दौरान बुधवार को जहां आनंद का माहौल था वहीं बृहस्पतिवार को राम लक्ष्मण सीता के वन गमन की लीला देख दर्शन भाव विभोर हो उठे। उनकी आंखों से आंसू बह चले। 
विज्ञापन

राम विवाह के बाद अयोध्या में राम के राजतिलक की तैयारियां चल ही रहीं थी कि मंथरा के बहकावे में आकर कैकेई ने राज दशरथ से दो वरदान मांग लिए। एक में भरत को राजगद्दी और दूसरे में राम को चौदह वर्ष का वनवास। इससे राजा दशरथ व्याकुल हो उठे लेकिन राम खुशी-खुशी वन जाने को तैयार हो गए। राम के साथ सीता और लक्ष्मण भी वन जाने को तैयार हो गए। 
विज्ञापन

राम लक्ष्मण और सीता को वन जाते देख सारी अयोध्या नगरी में सन्नाटा छाया गया। जिसने सुना वही उन्हें देखने के लिए दौड़ा-दौड़ा चला आया। नगर वासियों ने राम को वन जाने से रोकने को काफी अनुनय विनय किया लेकिन उन्होंने विनम्रता पूर्वक नगरवासियों को समझा बुझा कर वापस कर दिया। राम लक्ष्मण और सीता को वन जाते देख लोगों की आंखों से आंसुओं का प्रवाह शुरू हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोला में हुआ परशुराम-लक्ष्मण संवाद
गोला गोकर्णनाथ। मेला मैदान पर परशुराम लक्ष्मण संवाद का मंचन देख दर्शक भाव विभोर हो उठे।
मेला मैदान पर दो अक्तूबर से शुरू हुए श्री रामलीला महोत्सव के पांचवें दिन वृंदावन मथुरा के दाऊ दयाल आदर्श एकता मंडल के कलाकारों ने धनुष भंग और परशुराम लक्ष्मण संवाद का मंचन किया। 7 अक्तूबर को यहां श्रीराम विवाह का मंचन किया जाएगा।


गंदगी और जलभराव के बीच हो रही रामलीला
गोला गोकर्णनाथ। नगर में एक सदी पार कर चुका रामलीला का आयोजन नगर और क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रहा है। इस बार श्री रामलीला का आयोजन गंदगी और जलभराव के बीच हो रहा है। रामलीला पंडाल, मंच के दोनों ओर जलभराव और गंदगी फैली हुई है, जहां दर्शकों को बैठने में भी दिक्कत हो रही है। जल निकासी का उचित प्रबंध न होने के कारण मेला मैदान के रामलीला परिसर में जलभराव के बीच रामलीला कमेटी ने कुछ हिस्से पर साफ सफाई और मिट्टी डलवाकर काम चलाने भर को स्थान निकाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed