फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The atmosphere drenched with the devotion of Bajrangbali on the first big Mars of Jeth

जेठ के पहले बड़े मंगल पर बजरंगबली की भक्ति से सराबोर हुआ वातावरण

Wed, 18 May 2022 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere drenched with the devotion of Bajrangbali on the first big Mars of Jeth
सदर चौराहे पर बड़े मंगल पर शरबत पिलाते भक्त।
लीड
विज्ञापन

17 एलकेएच 05, 06
जेठ के पहले बड़े मंगल पर बजरंगबली
की भक्ति से सराबोर हुआ वातावरण
- बजरंगबली के जयकारों से गूंजे मंदिर, कहीं सुंदरकांड तो कहीं हुआ हनुमान चालीसा का पाठ
- दिन भर रही भंडारों की धूम, कई जगह श्रद्घालुओं ने राहगीरों को पिलाया शर्बत और ठंडा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। ज्येष्ठ महीने के पहले बड़े मंगल पर जिले भर का वातावरण बजरंगबली की भक्ति से सराबोर हो उठा। हनुमान मंदिरों में सुबह से ही दर्शनार्थियों और पूजार्थियों का तांता लग गया। कहीं सामूहिक रूप से संगीतमय सुंदरकांड का पाठ हुआ तो कहीं लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। शहर, कस्बों और गांवों में भंडारों की धूम रही। कई जगह श्रद्घालुओं ने शिविर लगाकर राहगीरों को शर्बत और ठंडा पानी पिलाया।
शहर के प्राचीन भुइफोरवानाथ के हनुमान मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। दिन भर यहां हनुमान भक्तों का तांता लगा रहा। कई भक्तों ने यहां भंडारे का आयोजन किया। मेन रोड पर कोतवाली के निकट स्थित हनुमान मंदिर, संकटादेवी के हनुमान मंदिर, विकास भवन के निकट स्थित हनुमान मंदिर में दिन भर श्रद्घालुओं की भीड़ रही। वहीं राजापुर स्थित बालाजी हनुमान मंदिर ओयल के प्राचीन हनुमान मंदिर, गुलरीपुरवा के हनुमान मंदिर और में दिन भर भक्तों का मेला रहा। लोगों ने बजरंगबली को भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

17एलकेएच 20
हनुमान मंदिरों में रही दर्शनार्थियों
की भीड़, जगह-जगह हुए भंडारे
गोला गोकर्णनाथ। नगर के मिल रोड सब्जी मंडी स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, मिल डायवर्जन रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, लखीमपुर रोड और मोहम्मदी रोड स्थित कंजा देवस्थान हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने भगवान हनुमान को चोला पहनाकर उनका शृंगार किया और भोग लगाया। इस मौके पर शिव गोपाल गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, श्याम गोपाल गुप्ता, प्रेम जायसवाल आदि मौजूद रहे।नहर के त्रिलोकी नाथ मंदिर पर श्रद्घालुओं ने राहगीरों को रोक रोक कर शीतल जल और शरबत पिलाया। ब्लाक बिजुआ की ग्राम पंचायत दरियाबाद स्थित चौसन्दे बाबा स्थान पर ज्येष्ठ के प्रथम बड़े मंगलवार पर सुंदरकांड पाठ और भव्य भंडारा कराया गया। इसमें विधायक अरविंद गिरि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारा हुआ
बिजुआ। ज्येष्ठ माह के बडे़ मंगल पर ग्राम पंचायत दरियाबाद मे चौसंधे बाबा के स्थान पर सुंदरकांड का पाठ और भंडारा हुआ। आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। भंडारे में गोला विधायक अरविंद गिरि, मोंटी गिरि, दिनेश गुप्ता, धीरेंद्र बहादुर सिंह, ब्लॉक प्रमुख बिजुआ नेहाराज मौजूद रहे। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री बालाजी पावन धाम पडरिया तुला मंदिर मे भी ग्राम वासियों ने भंडारा किया। संवाद
फोटो संख्या 17 एलकेएच 402
मंदिरों में लगा रहा भक्तों का तांता
बेहजम। ज्येष्ठ मास के पहले मंगलवार को बजरंगबली के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। बेहजम क्षेत्र के अंतर्गत श्री बालाजी मंदिर लखनापुर में दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। वहीं कुछ भक्तों ने राहगीरों को शर्बत और बूंदी वितरित की। सैकड़ों भक्तों ने नाच गाकर भजन कीर्तन करते हुए भगवान बालाजी की आराधना की। संवाद
निघासन। बड़े मंगल पर दुर्गा मंदिर पर समाजसेवी गोपाल शंकर पांडे, अंशुल दीक्षित ने भव्य भंडारे का आयोजन किया। अधिवक्ता संघ में वकीलों ने राहगीरों को शर्बत आदि पिलाया। इस दौरान हनुमानगढ़ी मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।

पलियाकलां। बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में मंगलवार को कॉलेज गेट पर पंडाल लगाकर कॉलेज के उप प्रबंधक राजेश भारतीय, प्रधानाचार्य डीएल भार्गव सने राहगीरों को रोककर हलवा व शर्बत का वितरण किया। शहर की भीरा रोड, संपूर्णानगर रोड, मेला रोड पर जगह-जगह शर्बत वितरित हुआ। भीषण गर्मी में ठंडा शर्बत पीकर राहगीरों ने भी राहत महसूस की। वहीं हनुमान मंदिरों में प्रसाद का वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed