फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The annual meeting of the sugarcane committee was completed without progressive farmers

Lakhimpur Kheri News: बिना प्रगतिशील किसानों के संपन्न हो गई गन्ना समिति की वार्षिक बैठक

Mon, 15 Sep 2025 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 15 Sep 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
The annual meeting of the sugarcane committee was completed without progressive farmers
मैगलगंज। मैगलगंज गन्ना विकास समिति की वार्षिक निकाय बैठक सोमवार को समिति प्रांगण में सम्पन्न हुई। बैठक में पूरे वर्ष का आय-व्यय सार्वजनिक किया गया, लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि समिति की स्थापना में शामिल रहे क्षेत्रीय गन्ना किसानों समेत क्षेत्र के प्रगतिशील गन्ना किसानों को ही बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पहले यह मैगलगंज क्षेत्र जिला सीतापुर की महोली समिति से जुड़ा हुआ था। इसके कारण यहां के गन्ना किसानों को सट्टा संबंधित कार्य के लिए महोली दौड़ना पड़ता था। वर्ष 2007 में क्षेत्र के प्रगतिशील किसान एवं समाजसेवी सरदार जसवंत सिंह उर्फ जोगा सिंह के अथक प्रयासों से यह कार्यालय मैगलगंज में स्थापित हुआ। इससे गन्ना किसानों को काफी राहत मिली। बावजूद इसके, समिति के पदाधिकारियों ने इस बैठक में जसवंत सिंह तक को बुलाना मुनासिब नहीं समझा। इसके अलावा समिति के पूर्व अध्यक्ष व उपाध्यक्ष रह चुके नवाब कल्बे हसन सहित अनेक प्रगतिशील किसान भी बैठक में नहीं पहुंचे। इस कारण क्षेत्रीय किसानों में गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

गन्ना समिति के सचिव नंदलाल ने बताया कि यह बैठक केवल गन्ना डायरेक्टर व डेलीगेट सदस्यों की थी, इसलिए किसानों नहीं बुलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed