{"_id":"67ddb230999697db2a07f00d","slug":"tharus-holi-concluded-after-khakreda-puja-and-asking-for-fagua-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-141739-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खकरेड़ा पूजा और फगुआ मांगने के बाद थारुओं की होली संपन्न, अनोखी है ये परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खकरेड़ा पूजा और फगुआ मांगने के बाद थारुओं की होली संपन्न, अनोखी है ये परंपरा
Sat, 22 Mar 2025 02:05 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गौरीफंटा/धनगढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, गौरीफंटा/धनगढ़ी
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:05 PM IST
सार
तराई क्षेत्र के साथ कैलाली और कंचनपुर जिले के थारू समुदाय में करीब सवा माह से मनाया जाने वाला होली पर्व खकरेड़ा की पूजा और फगुआ मांगने की रस्म के साथ संपन्न हो गया।
विज्ञापन
धनगढ़ी में होली पर्व पर खरकेड़ा की पूजा करती थारू महिला।
- फोटो : संवाद
विस्तार
भारत और नेपाल के तराई क्षेत्र के साथ कैलाली और कंचनपुर जिले के थारू समुदाय में करीब सवा माह से मनाया जाने वाला होली पर्व खकरेड़ा की पूजा और फगुआ मांगने की रस्म के साथ संपन्न हुआ। नेपाल में इसको लेकर सुदूर पश्चिम प्रदेश सरकार ने सरकारी अवकाश भी दिया।
नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रदेश के कैलाली, कंचनपुर जिलों के थारू समुदाय में होली पर्व के माघ माह की पूर्णिमा के दिन होली के प्रतीक पुतला की स्थापना कर जिंदा होली की शुरुआत की जाती है। इसमें थारू गांवों में होली के गीत व नाचगाना शुरू हो जाता है। होली के एक सप्ताह बाद थारू मरी होली खेलते हैं। जिसका समापन खकरेड़ा वाले दिन होता है।
थारू होली के समापन पर कैलाली व कंचनपुर जिलों के साथ लखीमपुर खीरी जिले के गौरीफंटा के कजरिया, सेड़ाबेड़ा, सूंड़ा, चंदनचौकी समेत थारू गांवों में परंपरानुसार ढंग से गांव के बाहर सड़क पर आसपास की बाजार में फगुआ मांगने की रस्म की गई। गांव के चौराहे पर पूजा-अर्चना कर होली पर्व समापन हुआ।