फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tharu tribe will get free, normal farmers will get 90 percent subsidy

Lakhimpur Kheri News: थारू जनजाति को फ्री, सामान्य किसानों को मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी

Wed, 15 Jan 2025 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Tharu tribe will get free, normal farmers will get 90 percent subsidy
लखीमपुर खीरी। निजी नलकूप वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसानों को सोलर का तोहफा देने के लिए सरकार ने पिटारा खोल दिया है। थारू जनजाति वाले निजी नलकूप किसानों को फ्री में इसका लाभ दिया जाएगा। वहीं सामान्य किसानों को 90 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। जिले में मात्र 200 किसानों को लाभ देने का लक्ष्य है। पहले पाओ-पहले पाओ के आधार पर किसानाें का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत निजी नलकूप वाले किसानों को सोलर पंप लगाने के लिए सब्सिडी की व्यवस्था है। किसान अपने खेत में तीन से 10 एचपी के सोलर पंप लगवा सकते हैं। अगर कोई सामान्य किसान सोलर पंप का लाभ लेना चाहता है तो ऑनलाइन आवेदन के बाद मात्र 10 प्रतिशत अंशदान जमा करना होगा।
विज्ञापन

वहीं, थारू जनजाति को कुछ भी जमा नहीं करना है, बस आवेदन करना है। सब्सिडी के रूप में केंद्र सरकार 30 और राज्य सरकार 60 प्रतिशत अनुदान दे रही है। सोलर पंप लगाने के लिए किसान को यूपीनेडा की वेबसाइट- upneda.org.in और विकसित पोर्टल upnedakusumc1.in आवेदन और अंशदान जाम करने की व्यवस्था है। अधिक जानकारी के लिए किसान को परियोजना अधिकारी नेडा के यहां संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
सोलर पंप की क्षमता- सोलर की दर- अनुदान- अंशदान
3 एचपी- 2,39,000- 2,15,100- 23,900
5 एचपी- 3,93,250- 3,53,925- 39,325
7.5 एचपी- 5,48,000- 4,93,200- 54,800
10 एचपी- 7,19,950- 4,93,200- 22,6750
-----------
निजी नलकूप के थारू जनजाति को फ्री और सामान्य किसानों को 90 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। जिले में मात्र 200 का लक्ष्य है, जिसमें 50 आवेदन आ चुके है। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर इसका लाभ दिया जाएगा।
कमलेश सिंह, परियोजना अधिकारी नेडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed