{"_id":"6fceac38fb9db9e5d5ce024d65385bc9","slug":"tet-counceling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1500 अभ्यर्थियों ने कराई काउंसिलिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1500 अभ्यर्थियों ने कराई काउंसिलिंग
लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 21 Mar 2015 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के लिए पांचवीं काउंसिलिंग शनिवार को भी जारी रही।
विज्ञापन
तीसरे दिन भी काउंसिलिंग कराने वालों की भीड़ रही। इसके चलते अभ्यर्थियों
को परेशानी भी हुई। शनिवार को लगभग 1500 पुरुष अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग
कराई।
आईटीआई के खेल मैदान पर चल रही काउंसिलिंग में शनिवार को सभी वर्गों के पुरुष अभ्यर्थियों की काउंसिलिग कराई गई। शनिवार को सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ लग गई। शनिवार को काउंसिलिंग के लिए 20 काउंटर बनाए गए। इसके लिए डायट के 50 कर्मचारी लगाए गए। अभ्ययर्थियों की भीड़ होने के कारण यहां अव्यवस्थाएं भी देखने को मिलीं। पानी पीने के लिए अभ्यर्थियों को काफी दूर जाना पड़ा। अव्यवस्था न हो इसके लिए पुलिस के जवान तैनात रहे। डायट प्राचार्य उमेश शुक्ला ने बताया कि शनिवार को लगभग 1500 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई गई। सभी के प्रमाणपत्रों की छाया प्रतियां जमा कराई गईं और सूची पर अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर कराए गए।
--
डीएम से काउंसिलिंग रद्द कराने की मांग की
लखीमपुर खीरी। टीईटी पास अभ्यर्थियों ने शनिवार को काउंसिलिंग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन देकर काउंसिलिंग रुकवाने की मांग की।
डीएम को दिए ज्ञापन में टीईटी अभ्यर्थियों ने बताया है कि उच्च न्यायालय ने पंचम चक्र की काउंसिलिंग पर रोक लगा दी है, लेकिन डायट में फिर भी काउंसिलिंग जारी है। चतुर्थ काउंसिलिंग में अधिकतम अंक से 105 अंक तक सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थी शामिल हो चुके हैं। विज्ञापन में पुरुष अनारक्षित कला की 117 सीटें रिक्त दिखाई जा रही हैं। चौथी कटऑफ चयन सूची निकाले बिना पांचवीं काउंसिलिंग कराने का कोई औचित्य नहीं है। अभ्यर्थियों ने बताया है कि काउंसिलिंग से नए उम्मीदवारों को अवसर देना असंवैधानिक है। इससे चयन प्रक्रिया की शुेचिता पर सवाल खड़े हो जाते हैं। अभ्यर्थियों ने डीएम से मांग की है कि उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराया जाए। इस संबंध में डायट प्राचार्य ने बताया कि उनके पास शासन या न्यायालय से काउंसिलिंग रोकने का कोई पत्र नहीं आया है, इसलिए वह काउंसिलिंग कराते रहेंगे। जब रोकने का पत्र आएगा, तब काउंसिलिंग रुकेगी।