फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teenager took dangerous step after watching porn movie in mobile

Lakhimpur Kheri News: मोबाइल में अश्लील फिल्म देखकर किशोर ने उठाया खतरनाक कदम

Thu, 13 Apr 2023 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Teenager took dangerous step after watching porn movie in mobile
निघासन/लखीमपुर खीरी। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी किशोर के बारे में चौंकाने वाली बात सामने आई है। पुलिस व ग्रामीणों के मुताबिक, किशोर की सोहबत अच्छी नहीं थी। वह अक्सर मोबाइल पर अश्लील फिल्में देखा करता था।
विज्ञापन

गांववालों ने बताया कि क्षेत्र के गांव में छह वर्षीय बच्ची के साथ रेप के मामले में आरोपी किशोर ने मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखकर दुष्कर्म को अंजाम दिया। गांव में यह भी चर्चा है कि वह अपने एक दोस्त के मोबाइल में फिल्में देखा करता था। जानकारी के मुताबिक आरोपी किशोर कक्षा छह का छात्र था, जबकि पीड़ित बच्ची सरकारी स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा है। दोनों के परिवार मजदूरी पेशा हैं। सोहबत बिगड़ने के कारण किशोर दोस्तों संग आवारागर्दी करता था। पुलिस पूछताछ में इस बात की भी तस्दीक हुई है कि आरोपी किशोर के गांव की ही अन्य हमउम्र लड़कियों से भी दोस्ती थी।
विज्ञापन


युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रही अश्लील फिल्म देखने की लत
लखीमपुर खीरी। निघासन में एक 12 साल के किशोर के छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में मनोचिकित्सक भी चिंतित हैं। जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला का कहना है कि मौजूदा दौर में सरलता से उपलब्ध मोबाइल व इंटरनेट की आसान पहुंच से कम उम्र में ही बच्चों के पास हर तरह का कंटेंट पहुंच रहा है। ऐसे में कम उमर के बच्चों के दिमाग पर इसका मनोवैज्ञानिक प्रभाव डालता है। यह अवसाद, क्रोध और चिंता से जुड़ा है। इससे मानसिक कष्ट हो सकता है। यह बच्चों के दिन-प्रतिदिन के कामकाज, उनकी जैविक घड़ी, उनके काम और उनके सामाजिक संबंधों को भी प्रभावित करता है। बताया कि जब नियमित रूप से देखा जाता है, तो यह जुनून की भावना जगा देता है। जिससे वास्तविक जीवन में वही चीजें करने की इच्छा होती है। यह मस्तिष्क पर वैसा ही प्रभाव पैदा करता है जैसा नियमित आधार पर दवा या शराब के सेवन से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों का सामाजिक परिवेश व पारिवारिक माहौल ऐसी घटनाओं को रोकने में बड़ी भूमिका निभा सकता है। बच्चों को बचपन से ही महिलाओं के प्रति सम्मान की नजर की शिक्षा दी जाए, तो ऐसी घटनाओं पर लगाम लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed