फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teenager recovered, five accused arrested, rape section increased

Lakhimpur Kheri News: किशोरी बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की धारा बढ़ी

Sun, 08 Oct 2023 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Teenager recovered, five accused arrested, rape section increased
पसगवां। पुलिस ने बहला-फुसलाकर ले जाई गई बरवर चौकी के एक गांव निवासी किशोरी को बरामद कर लिया है। मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए। दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह बरवर चौकी के एक गांव में रहने वाली किशोरी को बरवर निवासी हस्सान बहला-फुसलाकर ले गया था। गांव के सलमान व अल्तमस ने उसकी मदद की थी। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले को लेकर किशोरी के परिजन आक्रोशित थे। धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा के पुत्र अनिमेष पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश पांडेय व अन्य पदाधिकारी पुलिस चौकी पहुंच गए। पीड़ित पक्ष ने मोहम्मदी-जहानीखेड़ा मार्ग जाम करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सीओ अरविंद वर्मा ने किशोरी को बरामद करने के लिए एक रात का समय मांगा था। पुलिस ने शुक्रवार की रात किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के बाद मुकदमे में दुष्कर्म, पाॅक्सो व अन्य धाराएं बढ़ा दी गई हैं। मुख्य आरोपी हस्सान, सलमान, अल्तमस, वाहन चालक मंजेश निवासी बगरेठी कोतवाली मोहम्मदी व प्रेमी युगल के साथ गए अशरफ निवासी ककरहा थाना मैगलगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पांचों आरोपियों का न्यायालय चालान भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed