फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teenager dies after being hit by sand loaded bullock cart in lakhimpur gola area

Lakhimpur: बालू भरी बैलगाड़ी से दबकर किशोर की मौत, पिता ने लगाया रंजिशन हत्या करने का आरोप

Fri, 09 Sep 2022 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 09 Sep 2022 12:40 AM IST
सार

मृतक बच्चे के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Teenager dies after being hit by sand loaded bullock cart in lakhimpur gola area

विस्तार

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतगंज में बालू भरी बैलगाड़ी के पहिये के नीचे दबकर गांव निवासी 14 वर्षीय बालक हिमांशु की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


गांव दौलतगज निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गांव निवासी तौले के साथ उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। बृहस्पतिवार की शाम तौले गांव के पास बह रही नहर से बैलगाड़ी में बालू भर कर ला रहा था। इधर से अरविंद का पुत्र 14 वर्षीय हिमांशु साइकिल से खेत से घर वापस आ रहा था। पुरानी रंजिश के चलते विपक्षी ने बैलगाड़ी उनके पुत्र के ऊपर चढ़ा दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


हिमांशु को सीएचसी गोला ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक बालक के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed