फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Teenager dies after being crushed under tractor-trolley

Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर किशोरी की मौत

Thu, 01 Feb 2024 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being crushed under tractor-trolley
महेवागंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के मकसोहा गांव में मेला देखकर वापस घर जा रही बारह वर्षीय बालिका की गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव लोनियनपुरवा निवासी सुरेश कुमार की पुत्री सोमवती (13) गांव के अन्य बच्चों के साथ समीप के गांव मकसोहा में मेला देखने गई थी। देर शाम मेला देखकर सभी बच्चे वापस घर जा रहे थे। इस बीच बालिका सोमवती खम्बारखेड़ा मिल की ओर जा रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

ट्रॉली का पिछला पहिया उसके ऊपर निकल गया, जिससे बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रोककर पुलिस को खबर दी। पुलिस ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक को भी हिरासत में लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। मौत से बच्ची के घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed