फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur Kheri Crime News: Teenage Girl Murdered And Her Body Hanged From Tree

यूपी: लखीमपुर खीरी में किशोरी की हत्या कर पेड़ से लटकाया शव, दुष्कर्म का भी आरोप; दो युवकों पर रिपोर्ट

Sun, 24 Sep 2023 12:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Sep 2023 12:32 PM IST
सार

Lakhimpur Kheri Crime : खीरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 साल किशोरी शनिवार सुबह शौच के लिए गई थी। उसका शव गन्ने के खेत में पेड़ से लटका मिला। घरवालों ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri Crime News: Teenage Girl Murdered And Her Body Hanged From Tree
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखीमपुर खीरी में किशोरी का शव शनिवार को गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। लड़की के घरवालों ने गांव के ही दो लोगों पर दुष्कर्म और हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


खीरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 साल की किशोरी शनिवार सुबह शौच के लिए गई थी। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद करीब 11 बजे गन्ने के खेत में लगे बबूल के पेड़ से उसका शव लटकता मिला। किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रेमिका संग मिलकर पत्नी की हत्या: 50 साल के पति ने अपने हाथों से घोंटा गला, फिर शव को खेत में फेंका
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गले में बंधा था दुपट्टे का शव 

इसकी सूचना मिलते ही मौके पर गांव वाले पहुंच गए। किशोरी के गले में दुपट्टे का फंदा बंधा हुआ था। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से किशोरी का शव नीचे उतारा। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

मृतका के भाई ने गांव के अवधेश, राजेश पर बहन से दुष्कर्म और हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। खीरी थाना प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी अवधेश व राजेश पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed