{"_id":"696140e5e8ffa6f2d406404e","slug":"team-formed-to-ban-import-of-regulated-goods-at-the-border-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-165567-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सीमा पर विनियमित वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध को टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सीमा पर विनियमित वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध को टीम गठित
Fri, 09 Jan 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नेपाल सीमा पर पौधों व अन्य विनियमित वस्तुओं के अवैध आयात पर प्रतिबंध लगाने के लिए टीम गठित की गई है। साथ ही अनाजों व बीजों की जांच भी होगी, जो नेपाल से भारत आयात होते हैं। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने इसको लेकर निर्देश दिए हैं।
भारत-नेपाल सीमा पर प्रभावी कार्रवाई के लिए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने नौ अधिकारियों की टीम गठित कर सतर्कता बरने को कहा है। इसमें एसएसबी भी शामिल किया गया है। टीम में प्रभागीय वनाधिकारी उत्तर व दक्षिण, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के अलावा एसडीएम व सीओ पलिया व निघासन, उपकृषि निदेशक, जिला कृषि व कृषि रक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी आदि शामिल हैं।
विदेशी कीट, खरपतवार, विषाणु आदि के प्रवेश की आशंका है। इसका असर खेती पर पड़ेगा इससे उत्पादन प्रभावित होने के साथ ही मानव पशुओं के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। इस पर प्रभावी रोक लगाने के लिए टीम को सतर्क रहने को कहा गया है। डीएम ने एसएसबी कमांडेंट को भी यह पत्र भेजा है।