Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tarai Star won the match 1-0; Gola's team also emerged victorious.

Lakhimpur Kheri News: तराई स्टार ने 1-0 से जीता मुकाबला, गोला की टीम भी विजयी

Fri, 27 Nov 2026 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Tarai Star won the match 1-0; Gola's team also emerged victorious.
फुटबॉल मुकाबले के दौरान गेंद के लिए संघर्ष करते ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
निघासन। सिंगाही कस्बे में चल रहे 103वें महारानी सुरथ कुमारी स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में तराई स्टार स्पोर्टिंग क्लब सिंगाही ने राइजिंग स्टार क्लब सिंगाही को 1-0 से हराया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में गोला गोकर्णनाथ की टीम ने सिंगाही इलेवन को 2-1 से शिकस्त दी। दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन मोहम्मद कय्यूम ने फीता काटकर और फुटबॉल में किक मारकर किया। टूर्नामेंट के मीडिया प्रभारी उदयभान गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता दो दिसंबर तक चलेगी। महामंत्री शिखर तिवारी किशन ने बताया कि प्रतिदिन मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed