फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tahir XI and Prithvipurva victorious

Lakhimpur Kheri News: ताहिर इलेवन और पृथ्वीपुरवा विजयी

Thu, 22 May 2025 11:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Tahir XI and Prithvipurva victorious
मैदान में डटी टीमें। संवाद
निघासन। लोधपुरवा मैदान पर चल रहे डॉ. मोहम्मद हसन नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत खेले गए मुकाबलों ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया। दिन का पहला मुकाबला चौथा और अंतिम क्वार्टर फाइनल था, जिसमें बसंतापुर और ताहिर इलेवन की टीमें आमने-सामने रहीं। इसमें ताहिर इलेवन को विजयी घोषित किया गया। दूसरा मुकाबला टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल था, जिसमें पृथ्वीपुरवा और निघासन में भिड़ंत हुई।जिसमें पृथ्वीपुरवा विजयी रही।
विज्ञापन

बसंतापुर और ताहिर इलेवन में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बसंतापुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए, जवाब में ताहिर इलेवन की शुरुआत निराशाजनक रही। ओपनर अशफाक बिना खाता खोले आउट हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद आदर्श गिरि और गेजा सिंह ने टीम को संभालते हुए स्कोर को 55 रन तक पहुंचाया। हालांकि, इसके बाद दोनों बल्लेबाज जल्दी-जल्दी आउट हो गए, जिससे बसंतापुर की टीम ने मैच में वापसी की। इसके बाद रविंद्र और निरंजन ने शानदार साझेदारी कर मैच को संतुलन में ला दिया, तभी गेंद को लेकर विवाद खड़ा हो गया। ताहिर इलेवन ने आरोप लगाया कि बसंतापुर की टीम ने गेंद से छेड़छाड़ की है। काफी देर तक चली बहस और टूर्नामेंट कमेटी के हस्तक्षेप के बाद अंततः ताहिर इलेवन को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पहला सेमीफाइल पृथ्वीपुरवा और निघासन में खेला गया। पृथ्वीपुरवा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 117 रन बनाए। जवाब में निघासन की शुरुआत धमाकेदार रही और टीम ने 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 35 रन बना लिए। मैच में रोमांच तब आया जब हैप्पी ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवर के स्पेल में मात्र 8 रन देकर 2 विकेट झटके। इस प्रदर्शन ने मुकाबले की दिशा ही बदल दी। मैच के हीरो पोलू रहे। जिन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। अंतत: पृथ्वीपुरवा ने 25 रनों से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed