फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Swing, crown and costume... Janmashtami colors in the market

Lakhimpur Kheri News: झूला, मुकुट और पोशाक...बाजार में जन्माष्टमी का रंग

Wed, 02 Sep 2026 10:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 02 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Swing, crown and costume... Janmashtami colors in the market
बच्चों के लिए राधा कृष्ण की पोशाक की हो रही खरीदारी। संवाद
लखीमपुर खीरी। कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। राधा-कृष्ण की मूर्तियों, लड्डू गोपाल के झूलों, आकर्षक पोशाकों और पूजा सामग्री की दुकानों पर चहल-पहल बढ़ गई है।
विज्ञापन

सदर चौराहे से मिश्राना चौराहे और गल्ला मंडी सहित प्रमुख बाजारों व चौराहों पर फुटपाथ पर अस्थायी दुकानें लग गई हैं। त्योहार नजदीक आने के साथ खरीदारी भी तेज हो गई है।
विज्ञापन

बाजार में लड्डू गोपाल को सजाने-संवारने के लिए तरह-तरह की सामग्री उपलब्ध है। मुकुट, बांसुरी, आसन, झालर और अन्य सजावटी सामान लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजाने के लिए विशेष पोशाकें भी खरीदी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार गोलू, विशाल, अजय, नितिन भल्ला और संजय के मुताबिक सबसे अधिक मांग लकड़ी के झूलों की है। इसके अलावा मेटल, स्टील और एल्यूमीनियम के झूले भी बिक रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक जन्माष्टमी करीब आने के साथ ग्राहकों की संख्या और बिक्री दोनों में तेजी आई है।

-------------
मंदिरों में भी शुरू हुईं तैयारियां
जन्माष्टमी का प्रमुख आयोजन मुड़िया महंत मंदिर और श्री रामनवमी मंदिर में होगा। मंदिरों में सजावट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आचार्य पंकज शास्त्री ने बताया कि जन्माष्टमी पर भजन-कीर्तन के साथ रात ठीक 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। कृष्ण जन्माष्टमी से लेकर उनकी छठी तक मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि रोहिणी नक्षत्र रात 11:12 बजे तक रहेगा। शनिवार को वैष्णव मत के अनुयायी जन्माष्टमी मनाएंगे।
----------------
बाजार में सामग्री के दाम
लड्डू गोपाल के झूले : 100 से 800 रुपये
आसन : 20 से 50 रुपये
पोशाक : 20 से 450 रुपये
पीतल के लड्डू गोपाल : 300 से 1100 रुपये
बच्चों की राधा-कृष्ण पोशाक : 200 से 400 रुपये
नोट : कीमतें दुकानदारों के अनुसार हैं।

बच्चों के लिए राधा कृष्ण की पोशाक की हो रही खरीदारी। संवाद

बच्चों के लिए राधा कृष्ण की पोशाक की हो रही खरीदारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed