फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sunil Singh again District President of BJP, supporters celebrated

Lakhimpur Kheri News: सुनील सिंह भाजपा के फिर जिलाध्यक्ष, समर्थकों ने मनाया जश्न

Sat, 16 Sep 2023 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Sunil Singh again District President of BJP, supporters celebrated
भाजपा का दुबारा जिलाध्यक्ष बनने पर पदा​धिकारियों के साथ खु​शी मनाते जिलाध्यक्ष सुनील सिंह
लखीमपुर खीरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सुनील सिंह को फिर भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाया है। वह 2019 से लगातार भाजपा के जिलाध्यक्ष हैं। प्रदेश की नई कार्यकारिणी में उन्हें फिर से स्थान मिला है।
विज्ञापन

भाजपा के 98 संगठनात्मक जिलों में जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इनमें 69 जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए हैं, जबकि 29 में मौजूदा जिलाध्यक्ष को मौका दिया गया है। बता दें कि नए जिलाध्यक्ष को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां काफी दिनों से उफान पर थीं। जैसे ही शुक्रवार को घोषणा हुई कि सुनील सिंह को एक बार फिर से जिले की कमान सौंपी है। कुछ लोग सुनील सिंह के आवास पर पहुंच गए और उन्हें माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर सम्मान किया।
विज्ञापन

इस दौरान पटाखे दगाए गए, ढोल-नगाड़े बजाए गए। इसके बाद कार्यालय पर समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। सभी ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान सुनील सिंह ने भावुक होते हुए बताया कि उन्हें नहीं बल्कि पार्टी के कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए कहा कि वह एक बार फिर से संगठन की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यवेक्षक और प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत ने सौंपी थी रिपोर्ट
निकाय चुनावों के बाद जिलाध्यक्षों के काम काज की रिपोर्ट तय करने के लिए पर्यवेक्षक के रोल में जनपद पहुंची भाजपा की प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत ने जिले भर से मिले फीडबैक के बाद अपनी रिपोर्ट आलाकमान को सौंपी थी। इसके लिए पार्टी के विधायकों, प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल सदस्यों व जिला कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारियों से फीडबैक लिया गया था। 2019 से लेकर 2021 में तिकुनिया हिंसा के बाद पार्टी के खिलाफ माहौल के बावजूद 2022 के विधानसभा चुनाव में आठों सीटों पर जीत, व नगर पालिका चुनाव में पिछले चुनाव के मुकाबले भाजपा प्रत्याशियों की जीत की बढ़त ने भी सुनील सिंह के दोबारा अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed