{"_id":"683603ff702cdcad290767f2","slug":"sugar-mills-are-not-paying-farmers-are-getting-indebted-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-146828-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चीनी मिल नहीं दे रहीं भुगतान, कर्जदार हो रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चीनी मिल नहीं दे रहीं भुगतान, कर्जदार हो रहे किसान
Tue, 27 May 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 27 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
गन्ना उपायुक्त से वार्ता करते किसान नेता पटेल श्रीकृष्ण वर्मा। स्रोत संगठन
गोला गोकर्णनाथ। लखनऊ परिक्षेत्र के गन्ना उपायुक्त राजेश धर द्विवेदी और जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह मंगलवार को सहकारी गन्ना विकास समिति गोला का निरीक्षण करने पहुंचे। राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा ने बजाज चीनी मिल भुगतान के संबंध में दोनों अफसरों से मुलाकात की।
बताया कि बजाज ग्रुप की गोला गोकर्णनाथ पर 400 करोड़, खंभारखेड़ा पर 264 करोड़ और पलिया कलां चीनी मिल पर करीब 262 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान बकाया है। ऐसे में किसान कर्जदार हो रहे हैं। बताया कि भुगतान न देने के मामले में तीनों चीनी मिलों को आरसी भी जारी की गई, लेकिन फिर भी कोई असर नहीं हुआ।
कहा कि जिले में स्थित बजाज ग्रुप की तीनों चीनी मिलों की गन्ना भुगतान की स्थिति बहुत ही खराब है। गन्ना आयुक्त ने किसानों का बकाया गन्ना भुगतान न करवाकर सिर्फ आरसी जारी कर अपना पल्ला झाड़ लिया है, जिसका गन्ना उपायुक्त ने कोई जवाब नहीं दिया है।