{"_id":"69a5d11c346790aaea0f5ef4","slug":"sugar-industries-accused-of-embezzling-rs-360-lakh-of-workers-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-169516-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शुगर इंडस्ट्रीज पर मजदूरों के 3.60 लाख हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शुगर इंडस्ट्रीज पर मजदूरों के 3.60 लाख हड़पने का आरोप
Mon, 02 Mar 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मजदूरों का 3.60 लाख रुपये मजदूरी हड़पने का मामला सामने आया है। शोभित शुगर इंडस्ट्रीज में काम करने वाले मजदूरों ने डीएम व श्रमायुक्त से लिखित में शिकायत कर इंडस्ट्रीज के जीएम, मालिक व मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शारदानगर थाना क्षेत्र के बेल खर्द निवासी राधेश्याम शर्मा ने शिकायत में बताया कि उसकी जिम्मेदारी पर हरगांव के मुकेश मिश्रा, बेल खुर्द के चक्रमोहन, श्यामजी, नकहिया के छोटे लाल, हसनपुर कटौती के आर्यन समेत कई लोग धालीवाल शोभित शुगर इंडस्ट्रीज प्रा. लि. में मजदूरी करने गए थे।
नवंबर से रनिंग प्लांट के लिए ककराले के चीनी बनाने वाले लेवर के साथ में सफाई का कार्य करवाया गया। इस नए कार्य के 3.60 लाख रुपये मजदूरी नहीं दी गई।
इधर, इंडस्ट्रीज के मैनेजर राम बालक ने बताया कि किसी का कोई भी रुपये नहीं बकाया है। बकाया का कोई सबूत हो तो दें। आरोप पूरी तरह गलत है। संवाद