{"_id":"5eb831c48ebc3e90294c38f7","slug":"sucide-lakhimpur-news-bly405425979","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा नदी में नहाते समय युवक डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा नदी में नहाते समय युवक डूबा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईसानगर। घाघरा नदी में रविवार की सुबह नहाते समय युवक गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को नदी में उतारकर तलाश कराई। करीब दो घंटे की तलाश के बाद शव नदी से बरामद हुआ। शव मिलने से परिवार में कोहराम मचा है।
गांव साईंपुरवा के मजरा अहरौरा निवासी समसुद्दीन ने बताया कि पुत्र सफीउद्दीन (18) पड़ोस की घाघरा घाघरा नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। यह देख नदी के किनारे मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक सफीउद्दीन आंखों से ओझल हो गया। सूचना पर रोते-बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारकर उसकी तलाश कराई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव बरामद कर लिया। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया की शव गोताखोरों की मदद से बरामद हो गया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है।