फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Studies begin after five years at the Government Sparsh Vidyalaya

Lakhimpur Kheri News: राजकीय स्पर्श विद्यालय में पांच साल बाद पढ़ाई शुरू

Thu, 06 Nov 2025 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 06 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Studies begin after five years at the Government Sparsh Vidyalaya
स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका विद्यालय में अध्यनरत दृष्टिबाधित छात्राएं। स्रोत : विभाग
लखीमपुर खीरी। शहर से 12 किलोमीटर दूर नकहा ब्लाॅक के जगसड़ में स्थित स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका विद्यालय आखिरकार पांच साल बाद शुरू हो गया।
विज्ञापन

प्रथम सत्र में कक्षा एक से आठ तक की 19 छात्राओं ने आवासीय सुविधा के साथ पढ़ाई शुरू कर दी है। सभी छात्राएं दृष्टिबाधित हैं, जिनको ब्रेनलिपी माध्यम से पढ़ाई के लिए चार शिक्षक तैनात हैं, जिसमें दो प्राइमरी, एक जूनियर व एक प्रवक्ता हैं। चार में दो शिक्षक दृष्टिबाधित हैं। स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका विद्यालय का निर्माण वर्ष 2020 में पूरा हो गया था।
उस वक्त कोविड शुरू होने से इसे कोविड अस्पताल बना दिया था, जो काफी दिनों तक चला। इसके बाद भी यह स्कूल चालू नहीं हो सका, जबकि विद्यालय में शिक्षा के लिए 63 दृष्टिबाधित बालिकाओं का पंजीकरण होने के साथ ही शिक्षकों का चयन भी हो चुका था। उनका वेतन भी जारी होने लगा था, लेकिन फर्नीचर सहित अन्य संसाधनों के चलते इसका संचालक नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस मुद्दे को 14 अगस्त के अंक में प्रकाशित किया। मामला शासन स्तर तक पहुंचा तो फर्नीचर सहित अन्य व्यवस्थाएं कराते हुए पढ़ाई शुरू करा दी गई। छात्राओं की देखरेख के लिए पांच महिलाएं हैं, जो छात्राओं की हर स्तर पर मदद करती हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सीसी कैमरे व तीन शिफ्ट में दो-दो पीआरडी जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
बा विद्यालय की तर्ज पर है यह स्कूल
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से स्पर्श दृष्टिबाधित विद्यालय का निर्माण कस्तूरबा गांधी की तर्ज पर कराया गया था। 100 दृष्टिबाधित छात्राओं को आवासीय शिक्षा देने के उद्देश्य से इसका निर्माण कराया गया था।

-----------
दिवाली से पहले विद्यालय में पढ़ाई शुरू हो चुकी है। वहां पर दृष्टिबाधित 19 छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनको रहने, खाने-पीने से संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। नए सत्र से छात्राओं की संख्या और बढ़ जाएगी।
-अभय कुमार सागर, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी

स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका विद्यालय में अध्यनरत दृष्टिबाधित छात्राएं। स्रोत : विभाग

स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका विद्यालय में अध्यनरत दृष्टिबाधित छात्राएं। स्रोत : विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed