फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Students will get rid of buying expensive books, make e-library

Lakhimpur Kheri News: महंगी किताब खरीदने से मिलेगा छुटकारा, ई-लाइब्रेरी बनाएं छात्र

Wed, 19 Jul 2023 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Students will get rid of buying expensive books, make e-library
लखीमपुर खीरी। माध्यमिक शिक्षा के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अब महंगी किताबें खरीदने और उन्हें सुरक्षित रखने की परेशानी से निजात मिलेगी। मोबाइल एप प्रज्ञान पर पाठ्यक्रम के साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी पुस्तकें एक क्लिक पर मिल सकेंगी। विद्यार्थी मोबाइल पर अपनी आवश्यकता के अनुसार पुस्तकों की ई-लाइब्रेरी तैयार कर सकेंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक कॉलेजों में पंजीकृत विद्यार्थियों को ऑफलाइन (कॉलेज) के साथ ही लाइब्रेरी व पोर्टल के जरिए भी शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए छात्र छात्राओं को एंड्राइड मोबाइल में प्रज्ञान एप डाउनलोड करनी होगी। इस एप के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने पाठ्यक्रम की पुस्तकों के साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी से जुड़ी जानकारी के अलावा अन्य सामान्य ज्ञान और ज्ञानवर्धक किताबों का संग्रह मिलेगा।
विज्ञापन

विद्यार्थी अपने मोबाइल पर एप की मदद से ई-लाइब्रेरी में अकाउंट भी बना सकेंगे। पोर्टल पर ई-पुस्तकों का विशाल संग्रह, प्रतियोगी परीक्षाओं, उद्यमिता और स्टार्टअप, वीडियो लर्निंग सामग्री केंद्रीय एवं जनपदीय सार्वजनिक पुस्तकालय का लाभ दिया मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एप पर ई-ग्रंथालय पर उपलब्ध भौतिक पुस्तकों का भी संग्रह होगा। कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सभी विद्यालयों को लिंक www.library.up.gov.in उपलब्ध कराया जाएगा। विद्यालयों के शिक्षक छात्रों को इस नई व्यवस्था के बारे में बता कर उन्हें जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed