फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Students showed talent in maths and science

विद्यार्थियों ने दिखाई गणित और विज्ञान में प्रतिभा

Fri, 29 Oct 2021 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Students showed talent in maths and science
गोला के सरस्वती विद्या मंदिर में पुरस्कृत विजेता - फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के संकुल स्तरीय विज्ञान एवं गणित मेला में विद्यार्थियों ने विज्ञान और गणित विषय में प्रतिभा दिखाई। मेले का शुभारंभ संभाग निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन

तीन वर्गों में विज्ञान प्रश्न मंच, संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच, वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिताएं हुई। कथाकथन में शिशु वर्ग से सूर्यांश शुक्ल, बाल वर्ग से विद्या प्रकाश गौड़, तत्काल भाषण में किशोर वर्ग से आस्था भरद्वाज, तरुण वर्ग से शताक्षी शर्मा, विज्ञान पत्र वाचन में किशोर वर्ग से प्रभात पांडे, तरुण वर्ग से दिव्यांशी गुप्ता, विज्ञान प्रयोगात्मक में बाल वर्ग से आदर्श वर्मा, किशोर वर्ग से अखिल मिश्र, रसायन विज्ञान में प्रशांत कश्यप, भौतिक विज्ञान में प्रखर पांडे, जीव विज्ञान में पालय मिश्रा, गणित प्रयोगात्मक में अमित कुमार यादव, वैदिक गणित पत्र वाचन में अमन वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संकुल स्तरीय मेले में पंडित दीनदयाल विद्या मंदिर सीबीएसई लखीमपुर प्रथम, पंडित दीनदयाल विद्या मंदिर यूपी बोर्ड द्वितीय, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पलिया तृतीय, सनातन धर्म सरस्वती बालिका विद्यालय चतुर्थ और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोला पांचवें स्थान पर रहा। अतिथियों ने विजेताओं के साथ स्वाति वर्मा, सजल मिश्रा, श्रद्धा शुक्ला, प्रभात कुमार त्रिवेदी, सौरभ कुमार, वैष्णवी, मानसी, अर्पिता, अभिनव, निखिल वर्मा आदि प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed