{"_id":"570a8a9e4f1c1beb64c81117","slug":"students-seeking-to-safely-stranded-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में फंसे छात्र को सकुशल लाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में फंसे छात्र को सकुशल लाने की मांग
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 10 Apr 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर में एनआईटी कैंपस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
जिला कांग्रेस कमेटी ने जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में एनआईटी कैंपस में भारत माता की जय बोलने पर हुए विवाद और पुलिस द्वारा छात्रों की बर्बरतापूर्वक पिटाई किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। कांग्रेस ने इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि श्रीनगर के एनआईटी कैंपस में हुए लाठी चार्ज में ग्राम छाउछ निवासी राजेश वर्मा का बेटा मोहित वर्मा जो एनआईटी में बीटेक का छात्र है, लाठी चार्ज में गंभीर रूप से घायल है और जम्मू कश्मीर में फंसा हुआ है। मोहित का परिवार मोहित को लगातार वापस लाए जाने की मांग कर रहा है। जिला कांग्रेेस कमेटी ने भी मोहित को सुरक्षा प्रदान करते हुए सकुशल घर लाए जाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि मोहित वर्मा पढ़ाई में जिले में 2015 में टापर रहा है। उसके कॅरियर के साथ खिलवाड़ न किया जाए। वहां फंसें सभी छात्रों की सकुशल वापसी कराई जाए। जिला कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी कि 48 घंटे में पीड़ित छात्र और उसके परिवार को राहत न मिली तो कांग्रेस पार्टी चक्का जाम कर प्रदर्शन करेंगी।