फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Students and outside youth clashed at the college gate, five injured in the fight

Lakhimpur Kheri News: कॉलेज गेट पर छात्र और बाहरी युवक भिड़े, मारपीट मेंं पांच घायल

Mon, 24 Jul 2023 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Students and outside youth clashed at the college gate, five injured in the fight
घायलो को अस्पताल ले जाती पुलिस
महेवागंज। पुलिस चौकी से कुछ दूर भीरा मार्ग के एक कालेज में छात्रों और बाहरी युवकों के गुट में मारपीट हो गई। छात्र समेत पांच युवक घायल हो गए। विवाद की वजह से सड़क से कॉलेज परिसर तक काफी देर बवाल चलता रहा। आधे घंटे बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने छात्र और युवकों को खदेड़ा।
विज्ञापन

घायलाें को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट की वजह करीब एक माह पहले क्रिकेट मैच में हुआ विवाद बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार करीब एक माह पूर्व फूलबेहड़ में क्रिकेट मैच के दौरान किसी बात को लेकर दो टीमों के बीच मामूली विवाद हुआ था। एक टीम में शामिल कुछ युवक विवाद के बाद से खुन्नस खाए थे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दूसरी टीम में शामिल हमजा सोमवार को भीरा मार्ग के उस्मानी डिग्री कॉलेज पढ़ने गया था। जहां बाहरी युवकों ने उसे घेर लिया और मारने-पीटने लगे। यह देख छात्र के साथी आ गए। दोनों गुटों में जमकर लोहे के पाइप और लाठी-डंडे चले। कॉलेज से लेकर हाईवे तक अफरातफरी मच गई। मारपीट में हमजा, शमशाद, जैद, वकी, अफसर और सदाकत घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्ष को खदेड़ा। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल चंद्रशेखर ने बताया किसी पक्ष ने अभी तहरीर नही दी है। विवाद में एक छात्र समेत पांच लोग घायल हुए हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, कालेज के डायरेक्टर पूर्व विधायक आरए उस्मानी ने बताया कि मैं लखनऊ में हूं। कॉलेज के अंदर कोई बवाल नहीं हुआ। गेट के पास कुछ लोगों ने छात्र को पीट दिया। मारपीट की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed