फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   student in field

खुले आसमान के नीचे तालीम ले रहे नौनिहाल

Thu, 11 Dec 2014 11:45 PM IST
बांकेगंज (लखीमपुर-खीरी)
बांकेगंज (लखीमपुर-खीरी) Updated Thu, 11 Dec 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
student in field
ब्लाक की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 10 के मजरा झाऊपुर में आंगनबाड़ी केंद्र खुले आसमान के नीच चल रहा है।
विज्ञापन

लापरवाही का आलम यह है इस गांव में विभाग को केंद्र के लिए एक अदद किराए का भवन अब तक नहीं मिल पाया। इससे कार्यकत्री गांव के नौनिहालों को तीनों मौसम मेें पेड़ के नीचे बैठाकर तालीम देने के साथ ही बच्चों की सेहत की निगाहबनी भी कर रहीं हैं।
इस बात का खुलासा तब हुआ जब ग्रंट नंबर 10 की प्रधान विजय लक्ष्मी गौतम राज्य पोषण मिशन के तहत गांव झाऊपुर में चिह्नित हुए तीन अतिकुपोषित बच्चों का हाल लेने वहां पहुंची। जहां उन्हें आंगनबाड़ी केंद्र्र पेड़ के नीचे चलता मिला। ड्यूटी पर मौजूद कार्यकत्री हाड़कंपा देने वाली ठंड में बच्चों को तालीम दे रहीं थी। इसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यकत्री से बच्चों को सुरक्षित और साफ जगह बिठाने की बात कही।
उधर इस संबध में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्याम कुमारी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। बांकेगंज की सीडीपीओ को झाऊपुर सहित ब्लाक के अन्य गांवों में खुली जगहों पर चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र्राें को गांव में ही किराए पर कमरा लेकर केंद्र संचालित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed