फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Strong sunshine tormented, possibility of rain

Lakhimpur Kheri News: तेज धूप ने सताया, बारिश की संभावना

Fri, 18 Apr 2025 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Strong sunshine tormented, possibility of rain
पलिया के मटैहिया में गिरा पड़ा पेड़। संवाद
लखीमपुर खीरी। एक दिन पहले हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से कुछ निजात मिलने के आसार दिख रहे थे, लेकिन शुक्रवार को मौसम फिर से गर्म हो गया। चिलचिलाती तेज धूप से लोग परेशान दिखे। रात में गर्मी बढ़ने से लोगों को राहत नहीं मिली। हालांकि मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए आंधी और बिजली चमकने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह ही तेज धूप निकल आई। दोपहर होते-होते सूरज ने अपना प्रचंड रूप दिखाया तो लोगों का धूप में निकलना दुश्वार हो गया। तेज धूप की वजह से लोगों को सिर ढककर घरों से बाहर निकलना पड़ा। धूप का आलम यह है कि कुछ ही देर में लोगों के हलक सूख रहे हैं। प्यास बुझाने के लिए लोग गन्ने का रस सहित अन्य जूस ले रहे हैं। वहीं रात को भी मौसम गर्म होने से लोगों का राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री, जबकि न्यूनतम पारा 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो शनिवार व रविवार को जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। आंधी तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आंधी से घर पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे लोग
पलियाकलां। भीरा थाना क्षेत्र के मटैहिया गांव में बृहस्पतिवार को आई तेज आंधी में एक विशालकाय पेड़ घर पर गिर गया। गनीमत रही कि सभी सदस्य बाहर थे, जिसके कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।


मटैहिया निवासी अनुज श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार को तेज हवा के साथ आंधी आई थी। इसमें उनके घर के पास लगा एक विशालकाय पेड़ देर शाम उनके घर पर गिर गया। घर के पीछे साइड में होने के कारण दीवारों पर पेड़ गिरने से दीवारों में भी दरारें आईं हैं। गनीमत रही कि उस समय कोई मौजूद नहीं था और सभी बाहर थे। जिसके कारण सभी बाल-बाल बच गए। पेड़ को काटकर हटाया गया है। संवाद

पलिया के मटैहिया में गिरा पड़ा पेड़। संवाद

पलिया के मटैहिया में गिरा पड़ा पेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed