फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   stop counsiling

स्टे आर्डर आते ही बीएसए ने काउंसिलिंग रोकी

Thu, 04 Jun 2020 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
stop counsiling
लखीमपुर खीरी। सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए सीतापुर रोड स्थित अजय शांति डिग्री कॉलेज में बुधवार को सुबह 10 बजे से काउंसिलिंग शुरू हुई, बाद में दिन में 3:30 बजे हाईकोर्ट का स्टे आर्डर आ गया। इससे बीएसए बुद्धप्रिय सिंह ने तुरंत काउंसिलिंग प्रक्रिया को रोक दिया, जिससे दूर-दराज से आए अभ्यर्थियों में मायूसी छा गई। बीएसए ने गुरुवार को होने वाली पुरुष अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग को भी अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

शहर से करीब चार किमी दूर सीतापुर रोड स्थित अजय शांति डिग्री कॉलेज में काउंसिलिंग कराई गई, जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। बुधवार को पहले दिन सभी दिव्यांगों और महिला अभ्यर्थियों के साथ उनके परिवार के सदस्य भी आए, जिससे काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं होता दिखा। शाम 3.30 बजे हाईकोर्ट के स्टे आर्डर पर काउंसिलिंग प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए अलाउंस किया गया, जिसके बाद अभ्यर्थियों में मायूसी छा गई। तब तक करीब 950 अभ्यर्थी काउंसिलिंग कराकर प्रपत्र जमा कर चुकीं थीं। शेष अभ्यर्थी बिना काउंसिलिंग के ही लौट गईं। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव के आदेश पर काउंसिलिंग प्रक्रिया अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी गई है। यहां बता दें जिले में कुल 2100 पदों पर सहायक अध्यापकों की भर्ती की जानी है।
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से काउंसिलिंग के लिए काफी दिनों से इंतजार था, पर काउंसिलिंग स्थगित होने से मायूसी हाथ लगी है। - यास्मीन, अभ्यर्थी
काउंसिलिंग के लिए सीतापुर के गढ़ा सिरौली गांव से आई हूं। कोरोना के चलते भर्ती प्रक्रिया में काफी देरी हुई, जिसके बाद अब काउंसिलिंग स्थगित होने से मायूसी हाथ लगी है। - प्रतिभा रावत, अभ्यर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अध्यापक बनने के लिए काफी समय से काउंसिलिंग का इंतजार अब खत्म हुआ था, लेकिन अब फिर से काउंसलिंग लंबे समय के लिए टलती नजर आ रही है। - अंशु शुक्ला, अभ्यर्थी

सीतापुर के महमूदाबाद से काउंसिलिंग कराने आई शीबा ने बताया कि काफी भीड़ होने की वजह से दिक्कत आईं। काउंसिलिंग पूरी होने से पहले ही कोर्ट ने रोक लगा दी है। अब न जाने कितने दिन इंतजार करना पड़े। - शीबा, अभ्यर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed