{"_id":"90be4501944c332cbc7c12640182cd3a","slug":"start-small-kashi-sawan-mela-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी काशी का सावन मेला शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी काशी का सावन मेला शुरू
गोला गोकर्णनाथ।
Updated Sat, 01 Aug 2015 06:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी काशी का ऐतिहासिक सावन मेला रिमझिम वर्षा के साथ शुरू हो गया है। नगर में शिव भक्तों के शंख, घंटा, घड़ियाल निनाद और जयकारों से पूरे दिन वातावरण भक्तिमय बना रहा। ऐतिहासिक शिव मंदिर में सुबह तड़के से लेकर देर रात तक श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते रहे।
सावन के पहले दिन प्रात:काल से ही प्राचीन गोकर्ण तीर्थ पर श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्र होने लगी। स्त्री-पुरुषों ने पवित्र तीर्थ में डुबकी लगाई और शिव मंदिर पहुंचकर घंटा निनादकर हर हर महादेव, बोल बम के जयकारे लगाने लगे। मंदिर के द्वार चार बजे ही खोल दिए गए। श्रद्धालुओं ने मां पार्वती और गणेश जी का पूजन कर शिव मंदिर में प्रवेश कर अपने आराध्य के दर्शन किए और धूप, दीप, नैवेद्य, वस्त्र अर्पित कर पुष्प, बेलपत्र, भांग, धतूरा, गंगाजल, दुग्ध और जल से शिवजी का अभिषेक कर उनकी आरती की। वर्षा की झड़ी लगी होने के बावजूद कतार में लगे शिव भक्त पानी में भीगते रहे और भोले बाबा के दर्शन के लिए शिव मंदिर की ओर चलते रहे।
----------------
सुरक्षाकर्मियों ने कराई आमद
कोतवाल एके उपाध्याय ने बताया कि ऐतिहासिक सावन मेले के मद्देनजर सुरक्षाकर्मियों ने कोतवाली में अपनी आमद शुरू करा दी है। कृषि उत्पादन मंडी समिति में पीएसी बल ने डेरा जमा दिया है। त्रिलोक गिरि स्थित रैन बसेरा, सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज और चीनी मिल के बारात घर में पुलिस कर्मियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
--------------
भक्तों के लिए चल शौचालय
सावन मेले में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं के लिए एक लखीमपुर से, एक तंबौर (सीतापुर) और एक लहरपुर (सीतापुर) से चल शौचालय नगर पालिका परिषद में आ गए हैं जिनमें से एक लखीमपुर मार्ग पर साजिद नगर के पास, दूसरा मोहम्मदी मार्ग बाईपास पर और तीसरा अन्य जरूरी स्थान पर खड़ा किया जाएगा।
-----------------------
पालिकाध्यक्ष ने देखी व्यवस्था
छोटी काशी के सावन मेला का नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, एसडीएम विनोद कुमार गुप्त, सीओ रामासरे सिंह, कोतवाल एके उपाध्याय ने भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखीं। चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए मातहतों को दिशा-निर्देश दिए।
--------------------------
यहां से निकलेंगे बडे़ वाहन
खुटार से लखीमपुर की ओर जाने वाले बडे़ वाहन मैलानी, भीरा, बिजुआ, सुंदरवल होते हुए लखीमपुर जाएंगे। लखीमपुर से शाहजहांपुर जाने वाले वाहन सिकंद्राबाद, अमीरनगर, मोहम्मदी होते हुए निकलेंगे। इन वाहनों को रविवार की दोपहर से फरधान और खुटार पुलिस डायवर्ट करेगी। नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक और स्वामी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
-----------------------------
यह रहेंगे पार्किंग स्थल
रविवार से नगर में कांवड़ियों के वाहनों को लखीमपुर रोड स्थित साजिदनगर और सीजीएन (पीजी) कॉलेज, मोहम्मदी रोड बाईपास, खुटार रोड से आने वाले वाहनों को चीनी मिल के ट्रक यार्ड और अलीगंज रोड से आने-वाले वाहनों को मंडी समिति परिसर में खड़ा किया जाएगा।
----------------------------
बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
सावन मेले में सुरक्षा की दृष्टि से हर सोमवार को नर्सरी से इंटरमीडिएट तक के नगर के विद्यालय बंद रहेंगे। एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार को भक्तों की भीड़ के मद्देनजर प्रशासन द्वारा स्कूल बंद करने का निर्णय किया गया है।